हमारे पारा में सीसी रोड नही हैं आने जाने में बहुत परेशानी होती हैं, कृपया मदद करें...
कटेपारा, ग्राम पंचायत-कटेनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से अड्मो बता रहें हैं कि वार्ड नम्बर 1 में 30 से 35 घर की बस्ती हैं| वहां सीसी रोड नही बना हैं लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती हैं साईकिल भी नही चल पाता हैं इसके लिये उन्होंने सरपंच व सचिव के पास आवेदन भी दिये थे पर कोई ध्यान नही दे रहें हैं| इसलिये साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि संबंधित नंबरों में बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: सम्पर्क@7068475579, सरपंच@939939976, दरभा सीईओ@8959393222.
Posted on: Jun 13, 2022. Tags: ADMO BASTAR DARBHA PROBLEM ROAD
नल- जल योजना पूर्ण नहीं हो पाई है, कृपया मदद करें-
ग्राम-ककालगुर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) रामूराम जी बता रहे हैं कि इनके गाँव में एक ही बोरिंग था| जिससे गाँव वाले पानी पीते थे| कुछ वर्ष पूर्व ही इस नल से नल-जल योजना के तहत घर-घर पानी पहुचाई जा रही थी| जो की अब बंद हो गई है| गाँव वालों को बहुत ही समस्या हो रही है| पानी के लिए दूर जाना पढ़ रहा है| साथ ही झरने का पानी पीना पड़ रहा है| इनकी मांग है कि गाँव वालों के लिए फिर से पानी की व्यवस्था की जाय| कृपया इनकी समस्या को समाधान कराने में मदद करें| दरभा CEO@9406166884, संपर्क नंबर@7587775251.
Posted on: Jun 13, 2022. Tags: BASTAR CG PROBLEM RAMURAM WATER DARBHA
रोड नहीं होने से ग्रामीणों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद कि अपील-
ग्राम पंचायत-सीतापुर, धुर्वापारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सम्पद कश्यप बता रहे हैं, उनके गांव में सीसी रोड नहीं बना हैं धुर्वापारा से लेकर पटेल पारा तक लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है| बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है| जो की सीसी रोड़ बनवाने के लिए उन्होनें सचिव सरपंच के आप शिकायत किये है, लेकिन अभी तक कोई कारवाही नहीं हुईं | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@6268740200, सरपंच@79724104633, सचिव@9479095347.
Posted on: Jun 13, 2022. Tags: BASTAR CC ROAD CG DARBHA PROBLEM SAMPAD KASHYAP SITAPUR
पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों को बहुत परेशानी हो रही है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-तोयनार, पटेलपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से समारू मरकाम बता रहे हैं उनके गाँव में पुल नहीं बना है, जिसके कारण नदी पार कर जाने में दिक्कत होती है| बारिस के दिनों में ये समस्या बढ़ जाती है| यदि कोई बीमार पड़ता है तो चिकित्सा केंद्र जाने में बहुत परेशानी होती है, गाँव से हॉस्पिटल 10 किलोमीटर दूर है| 4 गाँव के लोगो का आवागवन पुल नहीं होने के कारण बाधित होता है| निवासियों ने इसके लिये कई बार आवेदन किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर पुल बनवाने में मदद करें| संपर्क@6260700938, सरपंच@9407647279, सचिव@9479151401.
Posted on: Jun 12, 2022. Tags: BASTAR CG DAM DARBHA PROBLEM SAMARU MARKAM TOYNAR
लक छात्रवास नहीं के कारण बच्चें पढ़ नहीं पाते हैं, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-तोयनार, पटेलपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से समारू मरकाम बता रहे हैं उनके गांव में बालक छात्रवास नहीं बना है, दूर से बच्चें आते है, दूर होने के कारण बच्चें पढ़ नहीं पाते है| इसके लिए उन्होंने कई बार शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक नहीं बना है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क@6260700938, सरपंच@9407647279, सचिव@9479151401.
