जो डरते है सत्य बोलने से...कविता

भागीरथी वर्मा, जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) से एक कविता सुना रहे है:
जो डरते है सत्य बोलने से-
डरते है अधिकार मांगने से-
डरते है अन्याय के खिलाफ-
आवाज उठाने से-
वो आदमी नहीं मुर्दे है-
जो अपना स्वाभिमान को कुचलते है-
अहसाय को मदद नहीं करते है-
जो सुकून के गुलाम बन जाते है-
वो आदमी नहीं मुर्दे है...

Posted on: Jan 30, 2018. Tags: BHAGIRATHI VARMA SONG VICTIMS REGISTER

घुमानी मितवा हों ओ घुमनी मितवा हो...देशभक्ति गीत

ग्राम-मिथनपुरा, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से रवि वर्मा एक देशभक्ति गीत सुना रहें है:
घुमानी मितवा हों ओ घुमानी मितवा हो-
हमर देश सबके घुमान देश बा गुमान मित बा-
सा रे गा सा गरे गा सारे गमा गमा गमा परे सारे-
धन्य भईले धरती और इन सबके माई-
यहाँ भईल लखन भरत जइसन भाई-
एक भाई संत गुजाड़ी देने बसाई...

Posted on: Oct 26, 2017. Tags: RAVI VARMA SONG VICTIMS REGISTER

हम सब भारतीय है, हम सब भारतीय है...देशभक्ति गीत

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से रवि वर्मा एक गीत सुना रहे है:
हम सब भारतीय है, हम सब भारतीय है-
अपनी मंजिल एक है हा हा एक है-
कश्मीर की धरती रानी है शरताज हिमालय है-
सदियों से हमने इसको अपनी फूल से पाला है-
देश सुरक्षा के खातिर हम सब सिर झुका लेंगे-
बिखरे-बिखरे तारे है हम एक है-
हम सब भारतीय है, हम सब भारतीय है...

Posted on: Oct 17, 2017. Tags: RAVI VARMA SONG VICTIMS REGISTER

पूरा हिन्दुस्तान मिलेगा...कविता

ग्राम-मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) रवि कुमार वर्मा एक कविता सुना रहे हैं:
इसी जन्म में, इस जीवन में-
हमको तुमको मान मिलेगा-
गीतों की खेती करने को-
क्लेश जहाँ है, फूल खिलेगा-
हमको तुमको ज्ञान मिलेगा-
फूलों की खेती करने को-
दीप बुझे हैं जिन आँखों के-
उन आँखों को ज्ञान मिलेगा-
विद्या की खेती करने को-
मैं कहता हूँ, फिर कहता हूँ-
हमको तुमको प्राण मिलेगा-
मोरों-सा नर्तन करने को-
पूरा हिन्दुस्तान मिलेगा...

Posted on: Sep 10, 2017. Tags: RAVIKUMAR VARMA SONG VICTIMS REGISTER

सब की तबडीया रे निमुआ भैईले पतनार रे...विवाह गीत

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से रवि वर्मा विवाह के समय में गाया जाने वाला एक गीत सुना रहे हैं :
सब की तबडीया रे निमुआ भैईले पतनार रे-
अरे बरम बाबा के बेरिया रे निमुआ-
हम न जनली रे निमुआ होवबे पतझार रे-
रुपती अनार रे जोरी से काटत निमुआ-

सब की तबडीया रे निमुआ भैईले पतनार रे...

Posted on: May 19, 2017. Tags: RAVI VARMA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »