हमारे मोहल्ले का हैण्डपम्प तीन साल से ख़राब पड़ा है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है...

ग्राम-हिरचुल, पंचायत-दमकासा, ब्लाक-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से संतलाल उइके बता रहे है कि वार्ड क्रमांक 12 में हैण्डपम्प 3 साल से ख़राब है और वे लोग एक किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीते है और उसको पीने से बीमार हो रहे है और उस पानी को नहाने से खुजली भी रहा है | हैण्डपम्प को सुधरवाने के लिए कई बार सरपंच सचिव के पास शिकायत भी किये है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें: सचिव@7770931358, C.E.O.@7587054500, अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9406208904.

Posted on: Jan 21, 2018. Tags: SANTLAL UIKEY BABULAL UIKEY SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में शौचालय आधा- अधूरा बना है, उसके कारण खुले में शौच करने जाना पड़ता है...

ग्राम-हिल्चुर, पंचायत-दमकसा, ब्लाक-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से रामकुमार उइकाबोल रहे है कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत सरकार घर-घर शौचालय देने का प्रावधान है लेकिन उनके गाँव में ऐसी स्थिति है कि सरपंच के द्वारा शौचालय बनाकर आधा अधूरे छोड़ दिए है है उसके कारण गाँव के लोगो को खुले में शौच करने जाना पड़ता है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर शौचालय बनवाने में मदद करें: सचिव@7770731358, रोजगार सहायक @7587477416, दुर्गकोंदल C.E.O.@7587054500, संपर्क@9406208904.

Posted on: Jan 21, 2018. Tags: RAMKUMAR UIKA TEMARAM BOGA SANTLAL UIKA SONG VICTIMS REGISTER

प्रभु जी से प्रेम लगाना क्या तुम सहज ना जाना...भजन -

ग्राम-गिलगी, पंचायत-लाखनटोला, तहसील-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से अमृतलाल यादव एक भजन सुना रहे हैं :
प्रभु जी से प्रेम लगाना क्या तुम सहज ना जाना – प्रेम किया था राजा मोरथधुज ने
सोते पर आरा चलाना क्या तुम सहज ना जाना – प्रेम किया था भक्त प्रह्लाद ने – सोते पर आरा चलाना क्या तुम सहज ना जाना...

Posted on: Dec 16, 2017. Tags: AMRITLAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER

जिस भजन में राम का नाम न हो...राम भजन गीत -

ग्राम-लाखनटोला, जिला-कोरिया, (छत्तीसगढ़) से अमृतलाल यादव एक भजन गीत सुना रहे है:
जिस भजन में राम का नाम न हो-
उस भजन को गाना न चाहिए-
चाहे बेटा कितना प्यारा हो-
उसे सिर पे बिठाना न चाहिए-
जिस पिता ने हमको पाला है-
उसे कभी सताना न चाहिए-
जिस माँ ने हमको जनम दिया-
दिल उसका दुखाना न चाहिए-
जिस भजन में राम का नाम न हो...

Posted on: Dec 16, 2017. Tags: AMRITLAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER

निमय अमोल निमय बाबोल...गोंडी गीत -

ग्राम-आमापारा सिवनी, पोस्ट-रायगोटिया, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से जयबती मतलामी एक गोंडी गीत सुना रही है:
निमय अमोल निमय बाबोल-
निमय बापी निमय तादों-
मातल जंगो पेन लिंगो-
अकाल बुध गुरु ज्ञान-
गुरून मेवा वायो ज्ञान...

Posted on: Dec 15, 2017. Tags: JAIBATI MATLAMI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »