सहकार रेडियो: खरी-खरी : नींद क्यों रात भर नहीं आती

श्रोताओं, सहकार रेडियो पर आज से शुरू हो रही है एक व्यंग श्रृंखला जिसका नाम है “खरी-खरी”| इसके लेखक हैं डॉ. द्रोण कुमार शर्मा, जो पेशे से चिकित्सक हैं| आपको सूचित कर दें कि उनकी एक व्यंग श्रृंखला वेबसाइट न्यूज़ क्लिक पर लम्बे समय से तिरछी नज़र नाम से चल रही है| लेकिन अब सहकार रेडियो पर भी इस श्रृंखला को “खरी-खरी” नाम से ऑडियो फॉर्म में प्रसारित किया जा रहा है| आशा है समसामयिक सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर आधारित ये व्यंग श्रृंखला आपको पसंद आएगी|

इस श्रृंखला की आज की कड़ी का शीर्षक है “नींद क्यों रात भर नहीं आती?” इसे आवाज़ दी है पवन सत्यार्थी ने|

https://youtu.be/wX09xMHpEIE

Posted on: Oct 15, 2021. Tags: SAHKAR RADIO

सहकार रेडियो: किस्से क्रांतिकारियों के: सिस्टर निवेदिता

श्रोताओं, सहकार रेडियो पर हर शुक्रवार को प्रसारित होने वाले कार्यक्रम “किस्से क्रांतिकारियों के” में आज सुनिए उस महिला योद्धा की कहानी जिसने विदेशी होते हुए भी भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान क्रांतिकारी गतिविधियों में हिस्सा लिया| उनका नाम है सिस्टर निवेदिता| उनके स्मृति दिवस पर सुनिये उनपर आधारित कार्यक्रम का पुनर्प्रसारण। लेखन और स्वर है पटना बिहार के साथी अमिताभ कुमार दास का| ध्वनि संपादन किया है शिल्पी ने|

Posted on: Oct 14, 2021. Tags: SAHKAR RADIO SISTER NIVEDITA

सहकार रेडियो : बाल चौपाल (पेड़ की कृतज्ञता)

बाल चौपाल में सुनिए कहानी पेड़ की कृतज्ञता| इसे लिखा है रूपा गुप्ता ने| स्वर दिया है जयपुर राजस्थान से साथी सुनीता ने और इसे प्रकाशित किया है चिल्ड्रेन बुक ट्रस्ट ने| इस कार्यक्रम को 08050068000 डायल करके सीजीनेट स्वर में भी सुन सकते है |

Posted on: Sep 19, 2021. Tags: BAL CHAUPAL SAHKAR RADIO

सहकार रेडियो: विचार यात्रा: नास्तिक होना आसान नहीं: ई वी रामास्वामी पेरियार

श्रोताओं, विचार यात्रा में आज सुनिए ई वी रामास्वामी पेरियार के विचार, उनके जन्मदिवस के अवसर पर। आवाज़ है साथी शिल्पी की।

वो कहते हैं कि-
“नास्तिक होना आसान नहीं। कोई भी “नासमझ” इंसान ईश्वर के अस्तित्व को मानकर फ्री हो जाता है। उसके लिए उसे “बुद्धि” की ज़रूरत नहीं होती। परंतु नास्तिक होने के लिए दृढ़ विश्वास और साहस की ज़रूरत होती है। ऐसी “योग्यता” उन लोगों के पास होती है जिनके पास “प्रखर तर्क बुद्धि” होती है। अंधश्रद्धा ऐसा केमिकल है जो इंसान को मूर्ख बनाने में काम आता है।”

Posted on: Sep 17, 2021. Tags: PERIYAR SAHKAR RADIO

सहकार रेडियो: किस्से क्रांतिकारियों के: अवतार सिंह "पाश"

साथियो, क्रांतिकारी कवि अवतार सिंह पाश के जन्मदिन के मौके पर “किस्से क्रांतिकारियों के” के तहत आज सुनिए उनपर आधारित कार्यक्रम का पुनर्प्रसारण। स्वर और लेखन है पटना, बिहार से साथी अमिताभ कुमार दास का।

https://youtu.be/fTSte2s_ofE

Posted on: Sep 09, 2021. Tags: AVTAR SINGH PAASH PAASH SAHKAR RADIO

« View Newer Reports

View Older Reports »