गीत : रांची शहर घुमने मै आया रे, कितना सुंदर जोड़ी बनाया रे...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुनैना एवं विजय एक गीत सुना रहे है|
रांची शहर घुमने मै आया रे, कितना सुंदर जोड़ी बनाया रे-
बजाई देना भैया, मांदल की रे, बजाई देन भैया बासुरी के रे-
रांची शहर घुमने मै आया रे, कितना सुंदर जोड़ी बनाया रे-
बजाई देना भैया, मांदल की रे, बजाई देन भैया बासुरी के रे-
रांची शहर घुमने मै आया रे, कितना सुंदर जोड़ी बनाया रे...

Posted on: Nov 21, 2019. Tags: JAYANTI AAYAM SONG SURJPUR CG VICTIMS REGISTER

गईया मेरी बड़ी सयानी, मांग रही है खाने को शानी...

ग्राम-नीलकंठपुर, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया
मवेशी ‘गाय’ पालन पर एक कविता सुना रहे है:-
गईया मेरी बड़ी सयानी, मांग रही है खाने को शानी-
सुंदर बछिया उसकी रोती, खूंटे पर ही बंधकर सोती-
गईया दूहने जब मै बैठा, तब गैया ने मारी लात-
मैंने खाई चार पलाट...

Posted on: Nov 12, 2019. Tags: JAGDEV PRASAD POYA SONG SURJPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

पीपल के पान डोलत नई ओ...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-कोटया, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
पीपल के पान डोलत नई ओ-
क्या होगें टुरी ला बोलत नई ओ मोरे झूल तरी-
मोरे झूल तरी गे दाई गारी सेमर फुलगे-
सेमर फुल गे आगाश मानि निचट के घडी नरवा मा-
नरवा मा अगुर ले यार नरवा मा अगुर ले यार-
पीपल के पान डोलत नई ओ...

Posted on: Jul 18, 2019. Tags: CG MEWALAL DEVANGAN SONG SURJUJA VICTIMS REGISTER

केकर धाम पुरे गाय के गोबर मईया, अंगना लिपावल दाई...गीत-

ग्राम-मडमा, पोस्ट-कृष्णा नगर, जिला- बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अर्जुन यादव एक गीत सुना रहे हैं :
केकर धाम पुरे गाय के गोबर मईया-
अंगना लिपावई दाई-
गज मोती चौका पुरावल हो माई-
सुन महारानी दाई केखर ध्वजा फहरावई हो माई-
सुन महारानी दाई केखर ध्वजा फहरावई हो माई...

Posted on: Apr 13, 2019. Tags: ARJUN YADAV CG SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

एक महीने से हैण्डपंप खराब है, हमे पानी की समस्या हो रही है, अधिकारी ध्यान नहीं देते..

बगीचापारा, ग्राम-परमेश्वरपुर, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्जन, रामजीत और शिव प्रसाद बता रहे हैं, उनके पारा में एक महीने से हैण्डपंप खराब है, उस हैण्डपंप से 25 घर के लोगो का गुजारा होता था, जिसके खराब होने से अब लोगो को पानी की समस्या हो रही है, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया, लेकिन चुनाव होने के कारण उस पर कोई ध्यान नही दिया गया, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर अधिकारी से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : CEO@9165689001. संपर्क नंबर@9669624742.

Posted on: Oct 04, 2018. Tags: ) CG DURJAN PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »