लॉकडाउन में फंसे है, हमारे परिवार में 5 लोग है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

राजाराम सिंह बिहार के रहने वाले है, अभी वे पुणे केसनन बांगर बस्ती में रहती है ये बांगर बस्ती केसनन वाडेगाँव रोड में है लॉकडाउन के कारण उनका काम बंद हो गया है | उनके परिवार में 5 लोग है, उनके पास खाने की राशन की बहुत समस्या हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद के लिए निवदेन कर रहे है कि अधिकारियो से बात करके राशन की व्यवस्था करने में मदद करें : संपर्क नम्बर@7821898065. (167055)

Posted on: May 13, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PUNE MH RAJARAM SINGH SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में भूखे प्यासे हैं, न काम मिलता है न खाना मिलता है, बड़ी समस्या है...

बांगड़ बस्ती, केसनन, वागोली, पुणे महाराष्ट्र से राजाराम सिंह बता रहे हैं कि काम बंद होने से घर चलाना मुश्किल हो गया है, परिवार में 5 सदस्य हैं, लॉकडाउन के समय ये बड़ी समस्या है, काम भी नहीं है जिससे कमाकर व्यवस्था कर सकें, मकान का किराया नहीं दे पा रहे हैं, कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से कह कर रहे हैं कि अधिकारीयों से संपर्क हमारी समस्या का निराकरण करायें, लॉकडाउन में भोजन व्यवस्था करें, जिससे जीवन चल सकें : संपर्क नंबर@7821898065.

Posted on: May 12, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PUNE RAJARAM SINGH SONG VICTIMS REGISTER

Impact : राशन नही होने से खाने में समस्या हो रही थी, लॉकडाउन में फंसे थे, अब मिल गया है...

नानी दमन, दमन दीव से प्रदीप कुमार प्रजापति बता रहे हैं कि वे रीवा जिले के रहने वाले हैं और अभी 15 लोगो के साथ लॉकडाउन में फंसे है, वे वहां काम करने के लिये गये थे, लेकिन अभी काम बंद हो गया है, जिसके कारण पैसे नहीं मिल रहे हैं और राशन उपलब्ध नहीं हो पा रहा था| इसलिये वे सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड कराये रिकॉर्ड करने के कुछ दिन बाद अब उन्हें राशन मिल गया है वे सभी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं | संपर्क नंबर@8085514611.

Posted on: May 10, 2020. Tags: CORONA IMPACT DAMAN DIU PRADIP PRAJAPATI SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में जबरन काम कराया जाता है, खाने की व्यवस्था कराने और घर पहुँचाने में मदद करें...

नागानुल रोड जिला-नगरकुरनूल (तेलंगाना) से चंपा प्रजापति बता रही हैं वे लॉकडाउन में 25 लोगो से साथ फंसी हैं, 2 माह पहले वहां गये थे, सभी छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के हैं, वे ईंट बनाने का काम करते हैं, वहां उन्हें खाने की समस्या है, सभी जगह लॉकडाउन है लेकिन उन्हें इस समय काम करने के लिये मजबूर किया जा रहा है, काम करने पर खाना मिलेगा, नहीं करने पर नहीं मिलेगा कहा जाता है| उन्हें छुपकर काम करना पड़ता है, काम का पूरा पैसा उन्हें नहीं मिला है, उनका कहना है वे परेशान और घर जाना चाहते हैं इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की व्यवस्था कराने और घर पहुँचाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7000073799. (166102)

Posted on: May 02, 2020. Tags: CHAMPA PRAJAPATI CORONA PROBLEM NAGARKURNOOL SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER

15 लोगो के साथ फंसे हैं, लॉकडाउन में खाने की समस्या हो रही है, राशन दिलाने में मदद करें-

नानी दमन, दमन दीव से प्रदीप कुमार प्रजापति बता रहे हैं कि वे रीवा जिले के रहने वाले हैं और अभी 15 लोगो के साथ लॉकडाउन में फंसे है, वे वहां काम करने के लिये गये थे, लेकिन अभी काम बंद हो गया है, जिसके कारण पैसे नहीं मिल रहे हैं और राशन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@8085514611. (165806)

Posted on: Apr 28, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DAMAN AND DIU PRADIP KUMAR PRAJAPATI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »