हम 11 लोगों ने फरवरी 2018 में इंदिरा आवास में 17 दिन काम किया, आज तक पैसा नही मिला है...
भुकभुका पारा, पंचायत-मगुर्दा, पोस्ट-सेमर दर्री, तहसील-मरवाही, जिला-बिलासपुर,(छत्तीसगढ़) से धंसू पतराज मरकाम को बता रहे है कि फरवरी 2018 में इंदिरा आवास का काम ठेकेदार के द्वारा 120 रूपये के दर से लगभग 11 लोगों ने 17 दिन काम किया था जिसका मजदूरी भुगतान आज तक नही मिला है भुगतान मांगने पर अगले हफ्ते करके टाल रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर मजदूरी भुगतान दिलाने में मदद करें: सरपंच@9009449350, ठेकेदार@7024599930, ब्लॉक C.E.O@7693915855. संपर्क नम्बर@9111896761. पतराज मरकाम@8085693745
Posted on: Aug 29, 2018. Tags: AWAS BILASPUR CG DHANSU HINDI INDIRA PAYMENT SONG VICTIMS REGISTER
मेरे कुआँ में मजदूरों ने काम किया था, उसका पैसा जब मांगते हैं तो इंजीनियर पहले कमीशन मांगता है...
ग्राम-भेन्द्री, जनपद-राजपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से शिवलाल यादव बता रहे है 2011 में कुआँ सरकार की तरफ से पास हुआ था आदेश इंजिनियर को दिखाए तो इंजनियर ने बोला काम शुरू करवा दो जो लोग काम कर रहे है उसकी हाजरी भी भर लेना उसके बाद किश्त मांगे तो बोले कि खर्चा करना पड़ेगा | इसकी शिकायत जनपद पंचायत में सीइओ को भी लेकिन आज तक कोई अधिकारी नहीं आया जिन मजदूर लोगो ने काम किया था वो अब पैसे मांग रहे है इसलिए सीजीनेट के साथियों से आपील कर रहे है कि दिए गए नम्बरों में अधिक से अधिक फोन कर समस्या का हल करवाने में मदद करें: सरपंच@8223967201, सचिव@9617079335, सीइओ@9399110366.यादव@9669148629
Posted on: Aug 28, 2018. Tags: BALRAMPUR CG HINDI PAYMENT SHIVLAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER WATER
एक साल पहले शौचालय का निर्माण किया, उसके लागत और काम का पैसा अभी तक नहीं मिला...
ग्राम-उलिहा, प्रखण्ड-कोयलीबेडा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से बुधुराम वड्डे और दोबेराम नरोटी बता रहे है कि एक साल पहले उन्होंने शौचालय का निर्माण कराया लेकिन आज तक लागत का पैसा नही मिला और न काम करने का पैसा दिया है, इसके लिए उन्होंने कई बार सरपंच सचिव के पास शिकायत किये और आवेदन भी किया लेकिन उस पर कोई सुनवाई नही हुई, इसलिए साथी सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात कर लागत का पैसा दिलाने में मदद करे. गाँव में शौचालय तो बन गए हैं पर ऐसे ही कई लोगों को लागत और काम करने का पैसा अब तक नहीं मिला है : दलसू उसेंडी सचिव@9406157325. C.E.O.@07880231393.
Posted on: Aug 26, 2018. Tags: BUDDHRAM WADDE CHHATTISGARH KANKER SONG TOILET PAYMENT VICTIMS REGISTER
मैने मई जून माह में 15 दिन शौचालय निर्माण में काम किया, उसका मजदूरी भुगतान नहीं मिल रहा है...
ग्राम-नवगई, थाना-चांदनी बिहारपुर, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बृजभान जायसवाल बता रहे है कि उन्होंने मई जून माह में 15 दिन शौचालय निर्माण में काम किये थे उसका पैसा नही मिला है उसके लिए सचिव सरपंच को बोले तो मिल जायेगा बोलते है लेकिन आज तक नहीं मिला है और न ही कोई ध्यान दिया गया है| इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील मदद कर रहे है कि दिए गए नंबरो पर बात कर उनका मजदूरी भुगतान दिलवाने में मदद करें : कलेक्टर@9826443377, सचिव@9617123256, सरपंच@9753128248. सम्पर्क@7745989780.
