तोर बंसी कर बोली मन मोहना रे...भजन गीत

ग्राम-टेंगनी, ब्लाक-बैकुंठपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से निशा नायक के साथ तुलेश्वर एक भजन सुना रहे हैं:
तोर बंसी कर बोली मन मोहना रे-
करेजा ला बाण मारे न हाय राम-
जमुना के तीर आये तय बंसी ला बजाये-
तोर बंसी कर बोली मन मोहना रे...

Posted on: Apr 20, 2018. Tags: NISHA NAYAK SONG VICTIMS REGISTER

सुन तो संगी रे, केहना हमर मान, एही हीरा तन मा, हरि गुण गा लेना...भजन गीत

ग्राम-टेमनी, ब्लॉक-बैकुंठपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से निशा नायक एक भजन गीत सुना रही है:
सुन तो संगी रे, केहना हमर मान, एही हीरा तन मा, हरि गुण गा लेना-
हरि के भजन में कछु नहीं लागे, काया तर जाई संगी मन ला रमा ले-
सुन तो दादा रे केहना हमर मान, एही हीरा तन मा, राम गुण गा लेना-
सुन तो भय्या रे, केहना हमर मान, एही हीरा तन मा, राम गुण गा लेना-
हरि के भजन में कछु नहीं लागे, काया तर जाई रे दादा मन ला रमा ले-
सुन तो संगी रे, केहना हमर मान, एही हीरा तन मा, हरि गुण गा लेना...

Posted on: Apr 20, 2018. Tags: NISHA NAYAK SONG VICTIMS REGISTER

ॐ जय भारत माता, मय्या जय भारत माता...गीत

ग्राम-सिवनी, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से निशा नायक भारत माता की आरती सुना रही है:
ॐ जय भारत माता, मय्या जय भारत माता-
तुमको जो नित ध्यावे, तुमसे जीवन पावे, अमिट यहीं नाता, ॐ जय भारत माता-
तू लक्ष्मी, दुर्गा, जगदम्बे, सरस्वती माँता, मय्या सरस्वती माँता-
तुमको जो नित ध्यावे, तुमसे जीवन पावे, अमिट यहीं नाता, ॐ जय भारत माता-
उत्तर हिमगिरी मुकुट सुहाये, मस्तक पर माता, मय्या मस्तक पर माता...

Posted on: Apr 19, 2018. Tags: NISHA NAYAK SONG VICTIMS REGISTER

जय रघुनन्दन गाऊं तोरे बंधन...भजन गीत

ग्राम-टेमनी, ब्लाक-बैकुंठपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से निशा नायक एक भजन गीत सुना रही है:
जय रघुनन्दन गाऊं तोरे बंधन-
चढ़न में हावे चारो धाम-
मर्यादा पुरुषोतम राम-
कौशिल्या के लाल दुलारी-
जग में तू है सबसे प्यारी-
जय रघुनन्दन गाऊं तोरे बंधन...

Posted on: Apr 19, 2018. Tags: NISHA NAYAK SONG VICTIMS REGISTER

हमारे परिवार के कई लोगो का नाम राशन कार्ड में नही जुड़ा है, शिकायत करने पर कोई सुनते नही...

सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-काशीपुर, पंचायत पुरी तहसील-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां गाँव की दो दीदी निशाय बाई (11 लोग) एवं सोनकुवर (5 लोग) सपना वट्टी को बता रही है कि उनके पास राशन कार्ड है लेकिन राशन कार्ड में उनके परिवार के क्रमश: 11 लोग और 5 लोगों का नाम नही जुड़ा है उसके लिए उन्होंने सरपंच के पास कई बार आवेदन किये है तो सरपंच बोल रहे है बन जायेगा, बन जायेगा लेकिन अभी तक नही बना है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर उनके परिवार के लोगों का नाम राशन कार्ड में जुडवाने में मदद करें: सरपंच संगनी नेताम@8889884277, C.E.O.@8770708980.

Posted on: Jan 07, 2018. Tags: NISHAY BAI SONKUWAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »