Impact: We got solar light in our villages after reporting on CGnet Swara...

ग्राम-तेलियापानी लेदरा, जामुन टोला और तिनगड्डा, इन सभी गांव में लाईट की समस्या थी, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है, उन्होंने अपनी समस्या को सभी अधिकारियों के सामने रखा था पर कोई मदद नहीं कर रहा था फिर 3 महीने पहले सीजीनेट में एक सन्देश रिकार्ड कराया, जिसके बाद सीजीनेट श्रोताओं के प्रयासों से अब 8 दिवस से गांव के जामुन टोला में सरकारी योजना अंतर्गत घर-घर में लगाने के लिए सौर उर्जा प्लेट और छतरी का सामान आ चुका है, कुछ जगहों पर लग भी गया है, बाकी का काम चल रहा है, इसलिए वे खुश हैं और सीजीनेट के इस प्रयास के लिए सभी सीजीनेट श्रोताओं को धनयवाद दे रहे हैं, जो समय-समय पर मदद के लिए आगे आते हैं | हेमसिंह मरकाम@9575248234.

Posted on: Jul 20, 2018. Tags: HEMSINGH MARAKAM SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Got radio, umbrella distributed in our village after CGnet report...

ग्राम पंचायत-तेलियापानी लेदरा, तहसील पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम बता रहे हैं, कि गांव में प्रशासनिक योजना के अंतर्गत छतरी और रेडियो का वितरण किया गया है, वह बता रहे हैं कि इस वितरण से पूर्व उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकार्ड किया था , जिसके बाद सीजीनेट के सुनने वालों ने अधिकारियों से बात की और उसके बाद ये वितरण किया गया है, इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओ और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं, जिन्होंने बैगा आदिवासी ग्रामवासियों की मदद की है. हेमसिंह मरकाम@9575248234.

Posted on: Jul 20, 2018. Tags: HEMSINGH MARKAM IMPACT SONG VICTIMS REGISTER

हमारे यहाँ सड़क निर्माण में लापरवाही हो रही, निर्माण के 4 घंटे बाद रोड में दरार पड़ने लगे...

ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम बता रहे है कि उनके गांव में प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण किया गया है, सड़क निर्माण में लापरवाही बरती गई है, हल्के मटेरियल का प्रयोग किया गया है, सड़क निर्माण से 4 घंटे बाद से दरार पड़ने शुरू हो गए, इस बात जानकारी उन्होंने ठेकेदार को दिया लेकिन वे बात को नजर अंदाज कर दिए, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो अपील कर रहे हैं, कि दिए गए नंबरों पर बात कर सही तरीके से सड़क निर्माण कराने में मदद करे : ठेकेदार@9893836079, तहसीलदार@7722870906. हेमसिंह मरकाम@9575248234.

Posted on: Jul 16, 2018. Tags: HEMSINGH MARKAM ROAD SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत निर्माण में ठेकेदार द्वारा मनमानी की जा रही है...

ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम बता रहे है कि उनके गांव में प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना के तहत 3 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया, जिसमे किसी भी जगह नाले को चौड़ा नही किया गया है, और जिस जगह पर नया पुल लगाया गया है उसमे मिट्टी के बहाव के रोकने के लिए कुछ नही डाला गया है, इस बात की जानकारी ठेकेदार को दिया गया लेकिन वे अपनी मनमानी करते हैं इसलिए सांथी सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर मदद करे : ठेकेदार@9893836079, SDM@7587202092.संपर्क@9575248234.

Posted on: Jul 12, 2018. Tags: HEMSINGH MARKAM ROAD SONG VICTIMS REGISTER

महुआ रे महुआ सुबह पतई झर गेले...महुआ गीत

आश्रित ग्राम -मनातु, ग्राम-पंचायत-बमदा, प्रखंड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखंड) से हेमा और बुधमनिया उराव आदिवासियों की भाषा में एक महुआ गीत सुना रहे है:
महुआ रे महुआ सुबह पतई झर गेले
डैन्ड़ो उपर पतरो नइयों पतनो उपर फूला रे-
फूला गिरे डारा आधा राति सो मन-
फूला डोरी रे डोरी तो फोरी जोरे तहा-
डैन्ड़ो उपर पतरो नइयों पतनो उपर फूला रे-
महुआ रे महुआ सुबह पतई झर गेले...

Posted on: Jul 07, 2018. Tags: BUDHMANIYA HEMA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »