सडकाहारी खेते बीड़ा रोपे गयले रे पानी बिसायते भीता...हल्बी किसान कर्मा गीत-

आश्रित ग्राम-तोड़हुर, पंचायत-हलमानपुर, ब्लाक-कोयलीबेडा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से दसराम एक्का, गुलाब तिर्की, जहरसाय बेग हल्बी भाषा में एक कर्मा गीत सुना रहे है, जिसमे खेती में रोपा लगाते समय पानी के अंदर बिच्छू काट देने की बात को बता रहे हैं :
सडकाहारी खेते बीड़ा रोपे गयले रे पानी बिसायते भीता-
आ गए रे बली बिचारेते फींदा देगें-
हे दगी भगा दें तडकारी के ते बीरा रोप दे दें रे-
पानी भीता रे ते सींदा गए रे पानी भिंदा-
चली दादा रे या मन को पुकाना को कयो रे...

Posted on: Sep 22, 2018. Tags: CG HALBI KANKER KARMA KOELIBEDA MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER

बीमारी के डॉक्टर के सांगा, देव भूत भटकैनी लागा...हल्बी स्वास्थ्य जागरूकता गीत-

ग्राम पंचायत-नेगानार, तहसील-दरभा, जिला-दक्षिण बस्तर (छत्तीसगढ़ ) से शांति राय, कमलवती, सैतू और सुशीला राय हल्बी में एक गीत सुना रहे हैं जिसका अर्थ है बीमार होने पर झाड़ फूक ना करा के डॉक्टर के पास जाना चाहिए :
बीमारी के डॉक्टर के सांगा, देव भूत भटकैनी लागा-
मितानिन चो गोली घाहा दादा-
झाड़ फूक भटकैनी लागा-
जुड़ बोले से सुड़-सुड़-सुड़, कोसु बोले से खस-खस-
जर बोले से ही ही ही ही, हो हो हो हो...

Posted on: Sep 21, 2018. Tags: BASTAR CG DARBHA HALBI SAPANA WATTI SONG VICTIMS REGISTER

गाँव के दबंगों ने बेवकूफ बनाकर मेरी जमीन हडप लिए, शिकायत करने से कोई अधिकारी नहीं सुनते...

ग्राम पंचायत गुमडा (पलटनपारा), तहसील-गीदम, जिला-दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से सूरज पोडयाम के साथ में गोवर्धन पिता सुकनाथ हल्बी भाषा में आरोप लगा रहे है कि कुछ लोगों ने उनका जमीन हड़प लिया है इस बारे में तहसील कार्यालय और मानव अधिकार आयोग में भी आवेदन लगाया लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो रहा हैं| कब्ज़ाधारियों का नाम है संजय गुप्ता ,विजय गुप्ता, विनय गुप्ता, हरिओम गुप्ता | इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है : तहसीलदार@916547077, तहसीलदार बाबू@9752619462, पटवारी@9575428020, सरपंच@9525792830, सचिव@ 9424279201, कलेक्टर@07856-252455. गोवर्धन@9754839279

Posted on: Aug 31, 2018. Tags: CG DANTEWADA GOVARDHAN HALBI LAND

आया मोचो दंतेश्वरी बुआ बयरमहाय...हल्बी गीत-

ग्राम-भोगाम, विकासखण्ड-दंतेवाडा, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से तीजवती हल्बी भाषा में एक गीत सुना रही है:
आया मोचो दंतेश्वरी बुआ बयरमहाय-
बायदन कर बैन इंद्रावती सुंदर मोचो तुमके शरण-शरण हाय-
मै आय बस्तर जिला चो आदिवासी पीला-
बैलाडीला-बैलाडीला, बैलाडीला-बैलाडीला-
डका देईसे बारी उजर मोचो बस्तर कितलो सुंदर-
मछरी, चिरई आनी-बानी सयान सजन बड़ नानी...

Posted on: Aug 27, 2018. Tags: CHHATTISGARH DANTEWADA HALBI SITA PATBANDHI SONG

हमारे गाँव के बोरिंग में पानी बहुत कम निकलता है अगर एक दूसरा बोरिंग कर देते तो सुविधा होती...

ग्राम-समलुर, तहसील-गीदम, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से कोदिया तामो अपनी आदिवासी हल्बी भाषा में यह बता रहे है कि उनके गाँव में एक ही हैण्डपम्प है और उसमे भी आजकल पानी बहुत कम निकल रहा है जिससे गाँव के सभी लोगो को पानी की बहुत समस्या हो रही है जो उसी हैंडपंप पर पानी के लिए निर्भर हैं पीने के लिए और नहाने -धोने के लिए भी. तो इनका अनुरोध है कि शासन अगर एक और बोरिंग की व्यवस्था कर देती तो गाँव के लोगो को सुविधा होती | इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों पर अधिकारियों से बात करके इनके गाँव में एक और बोरिंग लगवाने में मदद करें : C.E.O.@9669577888. कोदिया तामो@7697109076.

Posted on: Oct 22, 2017. Tags: KODIYA TAMO DANTEWADA Halbi SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports