शराब दुकाने बंद होने से अपराध की घटनायें कम हुई, ये दुकान बंद होनी चाहिये...अपील-

रायपुर छत्तीसगढ़ से भागीरथी वर्मा शराब दुकानों के खुलने की कड़ी निंदा करते हुये संदेश दे रहे हैं कि जब से लॉकडाउन हुआ तब से देश में शराब बंद होने के कारण अपराध की घटना सुनने को नहीं मिली है जो देश के लिये अच्छा है, 40 दिन हो चुके हैं लेकिन अब फिर से शराब की दुकाने शुरू हो गयी है, जो देश हित में नहीं है जिसका विरोध करते हुये वे सरकार से अपील कर रहे हैं कि देश हित के लिये शराब की दुकाने बंद होनी चाहिये| जिससे देश में अपराध की घटनायें ना हों|

Posted on: May 04, 2020. Tags: APPEAL BHAGIRATHI VARMA CG CORONA RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

सुनला अरज हमार, बिनती सुनीला हमार...कोरोना पर गीत-

मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार कोरोना पर एक गीत सुना रहे हैं:
सुनला अरज हमार, बिनती सुनीला हमार-
घरवा में सब कोई रहिया-
स्वक्षता के हम सब अपनईहा-
साफ सफाई के हम सब अपनईहा-
कोरोना आइस भाई, संकट में दुनिया सारी-
पास हमारा न कोई बुलईहा-
स्वक्षता के हम सब अपनईहा...

Posted on: May 02, 2020. Tags: BIHAR CORONA SONG MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

मजदूर दिवस पर सभी को बधाई सभी घर पर रहे सुरक्षित रहें...

नवागांव, तहसील-बिलहा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से जगत आज 1 मई के दिन सभी को मजदूर दिवस के अवसर पर बधाई देते हुये सीजीनेट के माध्यम से संदेश दे रहे हैं, जो जहाँ हैं वही रहे, बाहर न निकले, सरकार सभी को अपने घरो तक पहुचायेगी, मजदूर दिवस के साथ आज महाराष्ट्र और गुजरात राज्य का स्थापना दिवस है, इसके लिये सभी बधाई सभी कोरोना से बचे सुरक्षित रहें, अभी गाँव में मनरेगा का काम शुरू हुआ, लोग काम में लगे हैं और बहुत से मजदूर भाई लॉकडाउन में फंसे हैं| सभी को बधाई और सभी अपना ख्याल रखे सुरक्षित रहें|

Posted on: May 01, 2020. Tags: BILASPUR CG CORONA JAGAT LABOUR DAY SONG VICTIMS REGISTER

दुनिया की है हकीकत पुरानी...कोरोना गीत-

मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार कोरोना पर एक गीत सुना रहे हैं:
दुनिया की है हकीकत पुरानी-
चल के रुकना है इसकी रवानी-
फर्ज पूरा करो जिंदगी का-
भाग जायेगा दूर कोरोना-
घर से बाहर तुम न निकलना-
घर से बाहर जब तुम निकलना-
साथ पे है मुह को ढकना...

Posted on: Apr 28, 2020. Tags: BIHAR CORONA SONG MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

मास्क लगा ला जल्दी से...कोरोना गीत-

मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार कोरोना पर एक गीत सुना रहे हैं:
सुना ये भईया दिदिया बहिनिया-
मास्क लगा ला जल्दी से-
घरवा में रहा काम काज करा-
घर से निकला गलती से-
सुना ये भईया दिदिया बहिनिया-
मास्क लगा ला जल्दी से-
घरवा में रहा काम काज करा...

Posted on: Apr 26, 2020. Tags: BIHAR CORONA SONG MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »