भूमि पट्टा नहीं होने से बच्चो के जाति, निवास नहीं बनते, योजनाओ का लाभ नहीं मिलता-
ग्राम पंचायत-कोटे, पतेरा टोला, पोस्ट-महेवा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अशोक बियार अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं, उनका कहना है कि जमीन का पट्टा नहीं बना है, जिसके कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है|बच्चो का जाती, निवास नहीं बन रहा है, स्कूल के कागजात नहीं बन पाते हैं और सरकारी योजनाओ का लाभ भी नहीं मिलता है| इसके लिये ग्राम सभा और ग्राम स्वराज मे आवेदन कर चुके हैं लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरो पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने मे मदद करें: संपर्क नंबर@9111923350. पटवारी@9691095111, सचिव@9754531649, सरपंच@9516759536, RI@9827961904, कलेक्टर@9425253580. (186077) (AR)
Posted on: Mar 09, 2021. Tags: ASHOK BIYAR BALRAMPUR CG PROBLEM
हम लोगो का मजदूरी भुगतान का पैसा नहीं मिल रहा है, शिकायत करने पर टाल मटोल कर रहे है...
ग्राम-कड़िया, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छ्त्तीसगढ़) से हिरमन पोया गाँव के लोगो की समस्या से अवगत करा रही हैं, निवासी बता रहे हैं उन्होंने रोजगार गारंटी योजना में काम किया था, जिसका मजदूरी भुगतान नहीं हुआ है, सरपंच सचिव से इस संदर्भ में पूछने पर वह कहते है बैंक खाते में पैसे डाल दिये हैं लेकिन बैंक जाकर चेक कराते है तो बैंक में मजदूरी का पैसा नहीं आया है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है| दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क@8103077898, 9111097262. सरपंच@6266871890, SDM@9977441420, कलेक्टर@07831273000.(185665)
Posted on: Mar 09, 2021. Tags: BALRAMPUR CG HIRMAN POYA NREGA WAGE PAYMENT PROBLAM
जवानी अपन के बिगड़ावाना...यीशु गीत-
जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या कलको एक गीत सुना रही है:
जवानी अपन के बिगड़ावाना-
सिंगरावा यीशु कर प्यार में-
सन चर अभिलाषा बिगड़ाती है – प्यारो तेरी जवानी को-
जवानी अपन के बिगड़ावाना-
सिंगरावा यीशु कर प्यार में...(GM)
Posted on: Mar 08, 2021. Tags: BALRAMPUR CG SANDHYA KALKO YESHU GEET
हाय रे हाय हाय हमार छोटा नागपुर...छत्तीसगढ़ी गीत-
जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से लालो कुमारी छत्तीसगढ़ी गीत सुना रही हैं:
हाय रे हाय हाय हमार छोटा नागपुर-
बड़े सुन्दर लागे ला-
हाय रे हमार छोटा नागपुर-
बड़े झका-झक लगे ला-
बड़े सुन्दर लागे ला...(RM)
Posted on: Feb 21, 2021. Tags: BALRAMPUR CG SONG
जय आदिवासी की वह शक्ति जया...गीत-
ग्राम-पटेवा, ब्लॉक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से दया सिंह गोंडवाना बाबू गीत सुना रहें हैं:
जय आदिवासी की वह शक्ति जया-
आओ रे गाओ रे झूमो रे नाचों रे-
गाँव गाँव में लायेंगे फेशबुक में लायेंगे-
हे तुलेश्वर सिंह मरकाम को अभिलायेंगे-
जागो रे जागो रे जय आदिवासी जागो ना... DW
