हमारे पारा में 34 घर है एक ही हैण्डपम्प है पानी की कमी हो रही है, कृपया दूसरा खुदवाने मदद करें...
जेल्हापारा, ग्राम पंचायत-पासल, पोस्ट+थाना-बिहारपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मुकेश आयाम बता रहे है कि उनके गाँव के जेल्हापारा में 34 घर है और वहां पर सिर्फ एक ही हैण्डपम्प है, उससे गाँव के लोगो को पानी की कमी हो रही है| तो दूसरा हैण्डपम्प खुदवाने के लिए गाँव के लोगो ने कई बार ग्राम सभा और सरपंच, सचिव के पास शिकायत कर चुके है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर दूसरा हैण्डपम्प खुदवाने में मदद करे: P.H.E.@9589733942, कलेक्टर@9826443377, सचिव@9669593766, सरपंच@7909453088. मुकेश आयाम@9617164393.
Posted on: Aug 10, 2018. Tags: CG MUKESH AAYAM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER
हमारे मोहल्ले में 40 घर, हैण्डपम्प नहीं, नाले का गन्दा पानी पीते है, बोलने पर कोई ध्यान नहीं देते...
आदर्श ग्राम-धुमाडाड़, पोस्ट-गोविन्दपुर, थाना-चंदोरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सुरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिव बालक सिंह श्यामले बता रहे है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 16 में लगभग 40 घर की बस्ती है लेकिन आज तक हैण्डपम्प नहीं हैं नदी नाले से पानी लाते है कंकड़ पत्थर गिर जाता है जिससे बीमारी होती है उसके लिए उन्होंने कई बार अधिकारियो के पास आवेदन दिए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प लगवाने में मदद करे: सरपंच चिंतामणि@ 8959458979, सचिव अनिलकुमार गुप्ता@9617217421, P.H.E.@9826132225, कलेक्टर@9826443377. शिव बालक सिंह श्यामले 790949236.
Posted on: Aug 07, 2018. Tags: SHIV BALAK SINGH SHAYAMLE SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER
कहाँ कर डांग डोरा कहाँ कर बनसी...डोमकच गीत
ग्राम-डाडकरवा, पोस्ट-रेवटी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से भारत सिंह आयाम एक डोमकच गीत सुना रहे है:
कहाँ कर डांग डोरा कहाँ कर बनसी-
कहाँ जगे लोलो रे लागबो माया फांस-
मै नई ठको लोलो लगाले माया फांस-
प्रतापपुर कर डांग डोरा पेंडारी कर बनसी-
लमाधकी लोलो रे लगबो माया फांस-
कहां कर डांग डोरा काहा कर बंनसी ये...
Posted on: Aug 02, 2018. Tags: BHARAT SINGH AYAM DOMKACH SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
रेना-रेना रे रेना रेना रे रे रेना...गोंडी गीत
ग्राम-गोविन्दपुर, पोस्ट-कोटोडा बुदरू, तालुका-कोरपना, जिला-चंद्रपुर (महाराष्ट्र) से श्यामराव उइके एक गोंडी गीत सुना रहे है:
रेना-रेना रे रेना रेना रे रे रेना-
निगा न तिरयंता नुंग तुरनता संगो तुरंता-
पुष महिना सन वाता-
डीवा निडुसा जंगो बाई न-
इद महीने नुंग मनता
लाठी मरुंगमा साहिबा लाठी मरुंगमा-
तुमरी महीने निवान्ता-
डीवा निडुसा जंगो बाई न...
श्यामराव उइके@9763811357.
Posted on: Aug 01, 2018. Tags: CHANDRAPUR GONDI SONG SHAYAMRAO UIKEY
हमारे गोंडी आदिवासी गाँव समाज में गोंडी धर्म रीति रिवाज से शादी होती है (गोंडी भाषा में)
ग्राम-गोविंदपुर, तालुका-राजोरा, जिला-चंद्रपुर (महाराष्ट्र) से श्यामराव उइके उनके गाँव की कहानी बता रहे है कि वे एक छोटे से गाँव के रहने वाले है और उनकी भाषा गोंडी है उनके गाँव के सभी लोग गोंडी बोलते है| उनके गाँव में पहले पूरा जंगल था| उनके गाँव में गोंडी धर्म रीति रिवाज से शादी होती है| उनके गाँव में गोंडी धर्म से देवी देवताओ की पूजा करते है| उन लोगो ने सोचा इतनी बड़ी गोंडी संस्कृति है उसके लिए उन्होंने एक कैसट निकाला उसका नाम है बाईन सुडा वातोड़, इसका अर्थ- चार बहने रहती है उसमे से बड़ी बहन की शादी करना चाहते है और बड़ी बहन को देखने के लिए लड़के वाले आते है| लोगो को देखकर छोटी बहन बहुत खुश होती है और आजू बाजू के घरो में जाकर बोलती है मेरी बहन को देखने के लिए लोग आये है और उसी से सम्बंधित एक गीत गाती है:वातेर वातेर हो बाईन सुडा वातेर हो-
श्यामराव उइके@9763811357.
