सब कुछ ईशु से मिलेगा, सब कुछ मसीह से मिलेगा...गीत
ग्राम-रकेरा, जिला-सरगुजा, (छत्तीसगढ़) से कीर्तिका टोप्पो एक गीत सुना रही हैं :
सबसे पहले तुम परमेश्वर राज-
धरम की खोज बनोगे-
सब कुछ ईशु से मिलेगा-
सब कुछ मसीह से मिलेगा-
धन-दौलत मांगो तो धन-दौलत मिलेगा-
कपड़ा-लत्ता मांगो तो कपड़ा-लत्ता मिलेगा-
सब कुछ ईशु से मिलेगा, सब कुछ मसीह से मिलेगा...
Posted on: May 31, 2019. Tags: CG KIRTIKA TOPPO SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : सफेद दाग को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी सफेद दाग को ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| बाकुची 3 ग्राम, हल्दी 3 ग्राम, अदरक 3 ग्राम, गाय का मक्खन 30 ग्राम| मक्खन को छोड़कर सभी को साफ कर, पीसकर चूर्ण बना लें| उसके बाद मक्खन में अच्छे से मिला लें, और सुरक्षित रख लें | एक-एक ग्राम पेस्ट लेकर दाग पर लेप करें| दिन में दो बार उपयोग करने से लाभ हो सकता है| लगातार 3 माह तक उपयोग कर सकते हैं| नीम पत्ती की पानी से साफ़ कर लेप का उपयोग करें| बैगन, मछली, दूध और दूध से बनी चीजों का सेवन न करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: May 31, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
बैंक से मेरा लोन फाइनेंस हो चुका है, लेकिन मैनेजर द्वारा पैसा नहीं दिया जा रहा है...कृपया मदद करें-
ग्राम-पकनी, पोस्ट-डिज़ावल, थाना-चंदोरा, ताहिल-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से संतोष देव मरावी बता रहे हैं| उन्होंने एक लाख रुपये का लोन फाइनेंस कराया है| जो फाइनेंस हो चुका है|लेकिन बैंक मनेजर द्वारा उन्हें नहीं दिया जा रहा है| तरह-तरह के बहाने कर रहे है| तीन महीने से वे बैंक के चक्कर काट रहे हैं| लेकिन बैंक मनेजर द्वारा उन्हें गुमराह किया जा रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर उनकी समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : बैंक मैनेजर@9009623694, 9754984504. संपर्क नंबर@7828813973.
Posted on: May 31, 2019. Tags: CG PROBLEM SANTOSH SINGH MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
हाय रे हाय माया झिन भुला गा...गीत-
ग्राम-देवरी, पोस्ट-चंदोरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक पडरिया गीत सुना रहे हैं:
हाय हाय माया झिन भुला गा-
दुनिया मा करला व्यौहार, माया झिन भुला गा-
कर लो जाय गोठ बात, अउ करा व्यौहार-
माया में दुनिया हर जुट हे परेनी-
हाय दलदल के पैदा में, देखाथन संसार-
दाऊ-दाई के अमृत बचन पालिन माया झिन भुला गा...
Posted on: May 31, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कोलेस्ट्रॉल कम करने का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी कोलेस्ट्रॉल कम करने का घरेलू उपचार बता रहे हैं| दाल चीनी का चूर्ण एक चम्मच, शहद 3 चम्मच, चाय का उबला पानी 6 चम्मच सभी को मिलाकर घोल बना लें| दिन में तीन बार खाली पेट सेवन करने से लाभ हो सकता है| दवा का सेवन करने के बाद एक घंटे तक कुछ सेवन न करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.
