हमारें गाँव में रोड़ नही बनाये आने जाने में परेशानी होती है, अधिकारी ध्यान नही दे रहें है. कृपया मदद
ग्राम-अश्वपुराम, पंचायत पाड़, ब्लॉक-करकागुड़ेम, जिला भद्रादी कोठागुड़म (तेलंगाना) वज्जा भीमराजु बता रहे है, उनके गाँव में रोड़ की समस्या गाँव से करीब एक किलोमीटर दूर तक रोड़ नही बनाया गया है बरसात के समय में आने जाने बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है रोड़ नही होने से पैदल ही आना जाना करते है बताया जा रहा है इस विषय पर अधिकारीयों के पास शिकायत की किया गया है परन्तु किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही इसके अलावा फारेस्ट अधिकारीयों के द्वारा मदद करने के बजाय रोड़ बनवाने के कार्य को रोक रहें है. इसलिए सीजीनेट सुनने साथियों से निवेदन कर रहें है दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से बात कर रोड़ बनवाने मदद करें. संपर्क@8897033327. MRO@9440185584. PO@9490957005. NM
Posted on: Jun 19, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM TELANGANA BHEEMARAJU ROAD PROBLEM VAJJA
हमारे गाँव में रोड नहीं है, बरसात में आने जाने में दिक्कत होती है, कई बार आवेदन दिया पर कुछ नहीं हुआ.
ग्राम उंगनारपाल, पंचायत चन्दोरा, जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रजवन्तीन के साथ है ग्रामीण साथी दुष्यत कुमार सलाम बता रहा है सड़क की समस्या बारिश के समय में आने जाने और ज्यादा दिक्कतें होती है बताया जा रहा है इस विषय में सभी जिलाअधिकारी एंव ग्राम पंचायत सचिव सरपंच को आवेदन दिया गया परन्तु किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किये| इस लिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें है दिए फोन नंबर पर बात कर सड़क बनवाने में मदद करें. सचिव@9511549037. सरपंच@9406220099. संपर्क@7587209224. RK
Posted on: Jun 18, 2020. Tags: DUSHYANT KUMAR SALAM NARAYANPUR CG ROAD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में सड़क नहीं हैं, बरसात में लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है, कृपया मदद करें...
ग्राम-जुव्वी, ग्राम पंचायत-ढोढराज, ब्लॉक-भामरागड, जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से कोलू सोमा नरोटी अपनी समस्या अपनी माड़िया गोंडी भाषा मोहन यादव जी को बता रहे हैं कि इनके गाँव में सड़क नहीं है 45 घर की बस्ती है सड़क न होने से लोंगो को आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है बरसात के समय में कीचड़ हो जाता है बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कत होता है इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते हैं कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके गाँव में सड़क बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर मनीराम पुन्गाटी 9405135054@ भामरागड BDO@9405576390 (169805) CS
Posted on: Jun 16, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH GONDI MADIA ROAD PROBLEM
हम लोगों की सुविधा और विकास के लिए सड़क बनवा रहे हैं पर लॉकडाउन के कारण काम बंद है ...
गाँव आष्टी, तहसील-चामोरशी, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) में कन्हैयालाल केवट के साथ है हरीश कुंजाम जो सड़क निर्माण का कार्य कराते है इस समय सड़क निर्माण का कार्य भामरागढ़ से लगभग 50-60 किलोमीटर दुरी पर गाँव ढोड़राज, जुवी से दरबा का सड़क निर्माण काम चल रहा है, यह सड़क करीब 3 किलोमीटर की है जो दरबा के लोगो लिए बनाया जा रहा है जिनको भामरागढ़ आने जाने में परेशानी हो रही है थे इसलिए यह सड़क निर्माण का काम शुरू हुए लगभग 3 महीने हो गया लेकिन लॉकडाउन के वजह से इस समय 100 की संख्या में मजदुर लगे थे वह काम बंद है इस कार्य में 350 रू प्रतिदिन की दर से मजदूरी दिया जाता है, जो एक हफ्ते के बीच में वितरण कर दिया जाता है. संपर्क@9423816651. RK
Posted on: Jun 14, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH KANHAILAL KEWAT ROAD SONG VICTIMS REGISTER
स्कूल जाने के लिए जंगल पार करके जाना होता है, हमेशा जंगली जानवरों का डर बना रहता है...
नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से गुलाब बंसी हांडे बता रहे हैं गुंडलवाही गाँव पढ़ाने जाते है इनके गाँव से स्कूल तक आने का रोड नहीं है कच्ची सड़क है भारी जंगल है स्कूल का समय 7 बजे से 12 बजे तक रहता है आते समय जंगली जानवर गाड़ी के सामने आ जाते है डर से किसी दिन वापस हो जाते है बच्चों का भी नुकसान होता है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते हैं कि अधिकारियों से संपर्क करके रोड बनवा दें तो आने-जाने की सुविधा होगा, वे कह रहे हैं शहरी इलाकों में तो बच्चे हाई फाई तकनीक से पढ़ाई कर रहे हैं पर उनके इलाके के बच्चों के लिए कुछ भी वैसी सुविधा नहीं है संपर्क नंबर @9404325266 जिला कलेक्टर @07132222001 जनपद अध्यक्ष @9420639839 (169360) CS
