Dehati Bultoo (Buletooth) radio : In memory of Late Smt Sarla Shriwas...

देहाती बुल्टू रेडियो की संस्थापिका, बोलकार, जोड़कार, कलाकार, सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में लोकतांत्रिक मीडिया के निर्माण में बहुमूल्य भूमिका निभाने वाली सरला श्रीवास का जन्म मध्यप्रदेश के चीच गांव जिला बालाघाट में 14 अगस्त 1986 को एक नाई परिवार में हुआ. युवा अवस्था में ही देश में लोकप्रियता हासिल कर मात्र 34 वर्ष की अवस्था में 21 मार्च 2020 को देश समाज से अलविदा कहा. सीजीनेट परिवार की और से श्रद्धांजलि के रूप में सरला श्रीवास द्वारा बनाए इस देहाती भाषा के बुल्टू रेडियो का पुनर्प्रसारण कर रहे हैं, देहाती भाषा मध्यप्रदेश के बालाघाट इलाके में बोली जाती है जहां सरला श्रीवास बड़ी हुईं | सरला श्रीवास का जाना उनके निजी परिवार के साथ साथ सीजीनेट परिवार और पूरी गरीब पिछड़ी जनता को अपूरणीय क्षति है जिनके लिए उन्होंने अपना जीवन न्योछावर किया | सरला आप बहुत याद आओगे आपकी कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता | हम आपके बुल्टू रेडियो कार्यक्रमों को आपकी याद में बीच बीच में प्रसारित करते रहेंगे आपकी आवाज़ को सुनने के लिए...

Posted on: May 22, 2020. Tags: DEHATI BULTOO RADIO SARLA SHRIVAS SONG VICTIMS REGISTER

Chhattisgarhi bultoo (Bluetooth) Radio from bastar Chhattisgarh: 22th May 2021

Today Babulal Neti and Mahendra uikey are presenting Bultoo Radio Program in Chhattisgarhi languages in this latest edition of Bultoo radio Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.. (183220) MS

Posted on: May 22, 2020. Tags: BULTOO CG RADIO

सहकार रेडियो : बाल चौपाल (वास्को डी गामा)

श्रोताओं सहकार रेडियो के कार्यक्रम “बाल चौपाल” में आज पटना, बिहार वाले अमिताभ आपको सुनाएंगे एक पुर्तगाली नाविक वास्को डी गामा की कहानी| सुनिए और आपको ये कार्यक्रम कैसा लगा हमें ज़रूर बताइयेगा|
ये कार्क्रम सहकर रेडियो से लिया गया है|
इस कार्यक्रम 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं|

Posted on: May 21, 2020. Tags: BAL CHAUPAL SAHKAR RADIO SONG VICTIMS REGISTER

सहकार रेडियो : किस्से क्रांतिकारियों के (भीखाजी कामा)

श्रोताओं, सहकार रेडियो पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम “किस्से क्रांतिकारियों के” में आज आप सुनेंगे आज़ादी आंदोलन की एक महिला योद्धा भीखाजी कामा की कहानी| आवाज़ व लेखन है पटना, बिहार के साथी अमिताभ कुमार दास का| तो इसे सुनिए और अधिक से अधिक लोगों को शेयर भी कीजिए|
ये कार्यक्रम सहकार रेडियो से लिया गया है| इस संदेश को 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं|

Posted on: May 20, 2020. Tags: KISSE KRANTIKARIYON KE SAHKAR RADIO SONG VICTIMS REGISTER

Bhamragad (Gadchiroli) Bultoo (Bluetooth) Radio in Gondi : 19th May 2020...

श्रोताओं आज हम लेकर आये हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं सनबती दुग्गा और सैते दुग्गा इस रेडियो कार्यक्रम में शिक्षा के बारे में बताते हुये, जागरूकता सन्देश दिया जा रहा है इसमे लोग गीत गा रहे हैं और आज शिक्षा का क्या महत्व है इस पर चर्चा कर रहे हैं, इन संदेशो को आप सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं और cgnetswara.org पर डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं, स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं |

Posted on: May 19, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADHCHIROLI MH BULTOO RADIO GONDI SAITE DUGGA SANBATI DUGGA

« View Newer Reports

View Older Reports »