हमारे गांव का हैण्डपम्प खराब हो गया है, कृप्या मदद करें-
ग्राम पंचायत-बड़े कडमा, धुमागुडा पारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बुधराम नेटी गाँव में पानी की समस्या है, हैण्डपंप ख़राब हो गया है, जिससे पर्याप्त पानी नहीं मिलता है, इसके लिये सरपंच के पास आवेदन किये है लेकिन काम नहीं हो रहा है| इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रही हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7000754320, PHE@9827173133.
Posted on: Aug 11, 2021. Tags: BASTAR BUDHRAM NETI CG DARBHA PROBLEM WATER
हमारे गांव का हैण्डपम्प खराब हो गया है पानी कि बहुत समस्या है, कृप्या मदद करें-
ग्राम पंचायत-छिंदवाडा, माझी पारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से विनोद नाग बता रहे हैं, उनके पारा में 2 हैंण्डपंप है| उसमे से एक खराब हो गया है लोगों को पर्याप्त पानी नही मिल पाता है| नदी से पानी लाते है, बरसात के दिनों में गंदा पानी पीना पड़ता हैं और गंदा पानी पी कर लोग बीमार भी पड़ जातें है| इसके लिए उन्होनें सचिव सरपंच को शिकायत किये थे| लेकिन अभी तक नही बना है| इसलियें सीजीनेट के साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं कि दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें: CEO@9425592215, सरपंच@7724954145, संपर्क नंबर@6168361305.
Posted on: Aug 11, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM VINOD NAG WATER
गांव में कई दिन से हैण्डपम्प खराब है, दुर कुआ से गंदा पानी लाना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-कश्तुरपाल, स्कूलपारा, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बिन्देराम बता रहे हैं, गाँव में पानी की समस्या है, हैण्डपंप ख़राब हो गया है, जिससे पर्याप्त पानी नहीं मिलता है, 2 महीने से ये समस्या हो रही है, इसके लिये सरपंच के पास आवेदन किये है लेकिन काम नहीं हो रहा है इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रही हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7967587521, सीईओ@8889251366.
Posted on: Aug 10, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR BINDERAM CG PROBLEM WATER
हमारे गाँव में पानी की समस्या हैं लोंगो को कुआ का पानी पड़ता हैं ,कृपया मदद करे...
ग्राम-कस्तूरपल्ली स्कूलपारा,तहसील-लोहड़ीगुडा,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बिंदुराम बता रहे हैं, की उनके गाँव में पानी की बहुत समस्या है| हैंण्ड खराब हो गया है| वहाँ के ग्रामीणों को पानी की बहुत दिक्कत होती है| गाँव में एक कुआ खोदा गया है| वही से पानी लाकर पीते है| गर्मी के दिनों में पानी सुख जाता है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं कि दिये गयें नंबरों से बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8967084521, CEO@8889251366, कलेक्टर@845895664.
Posted on: Aug 09, 2021. Tags: BINDURAM CG LOHANDIGUDA PROBLEM WATER
हमारे गांव का हैण्डपंप खराब हो गया है पानी कि बहुत समस्या है, कृप्या मदद करें-
ग्राम-बाड़ेकर्मा कशपारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामसिंह बघेल बता रहे हैं की हैण्डपंप ख़राब होने के कारण ग्रामीणों को पानी की बहुत दिक्कत होती हैं| एक किमी.दूर पानी के लिए जाते हैं, वहा पर एक छोटा सा झरना बहता है| उसी झरना का पानी पीने में उपयोग करते हैं| गाँव में लगभग 50 घरों का बस्ती है| वहां के सचिव सरपंच को कई बार बोल चुके हैं लेकिन अभी तक कोई ध्यान नही दे रहे हैं| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं कि दिये गयें नंबरों से बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6260256870, कलेक्टर@8498956694.
