पुल नही बना है, बरसात के दिनों में पानी भर जाता है...कृपया मदद करें

ग्राम-डोंगरीगुडा, पंचायत-हलवा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोनाधर मांडवी बता रहे हैं, कि उनके गांव में पुल नहीं लगा है जिस नदी में पुलिया नहीं लगा है उस नदी में हमेशा पानी रहता है, बरसात के दिनों में बहुत समस्यों का सामना करना पड़ता हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव-सरपंच के पास शिकायत किये है लेकिन कोई ध्यान नही दे रहें हैं, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात कर के पुलिया लगवाने में मदद करें: दर्भा CEO@9406016762, जिला पंचयत CEO-9004037600, कलेक्टर@8488956694, सम्पर्क नंबर@9399252740.

Posted on: Nov 13, 2021. Tags: BASTAR CG DAM DARBHA HALVA PROBLEM SONADHAR MANDAVI

मेरी उम्र 60 वर्ष है मुझे विधवा पेंशन नही मिल रही है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है...

नगर पंचायत-भामरागड वार्ड नंबर 10 जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से नवरी गुम्मा अपनी माड़िया गोंडी में संबती दुग्गा को बता रही है कि उनको विधवा पेंशन नही मिल रहा है वे कह रही हैं की मेरी उम्र 60 वर्ष के ऊपर है काम-धाम नहीं कर पाती जीवन यापन करने में बहुत दिक्कत होती है पेंशन के लिए कई बार नगर पंचायत आवेदन लगाई पर कोई सुनवाई नहीं हुआ इस लिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके विधवा  पेंशन दिलाने में मदद करें | संपर्क नंबर वनीता गुम्मा@9421055692, नगर पंचायत CEO@8554070300, कलेक्टर@07132222001.

Posted on: Nov 13, 2021. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH GONDI NAVRI GUMMA PENSION PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WIDOW

कांच ही बांस के बहंगिया...छठ पूजा गीत-

प्रखंड-बर्हरा, जिला-पूर्णिया (बिहार) से भक्त प्रहलाद एक भजन गीत सुना रहें हैं:
कांच ही बांस के बहंगिया-
बहंगी लचकत जाय-
होई ना बलम जी कहरिया,
बहंगी घाटे पहुंचाय
कांच ही बांस के बहंगिया,
बहंगी छठ मैया के जायें...

Posted on: Nov 11, 2021. Tags: BHAKT PRHALAD HINDI SONG

कड़ गये वो लोग पुराने डामड़याडी जोल करय...हरियाणी भजन

सिरसा, हरियाणा से प्रिंस एक हरियाणी भजन सुना रहे हैं, जिसके बोल है, “कड़ गये वो लोग पुराने डामड़याडी जोल करय” | अपने गीत संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|

Posted on: Nov 10, 2021. Tags: HR PRINS SIRSA SONG

जुन जुन मुचुड़ वाता नानो...गोंडी गीत-

ग्राम पंचायत-सांगेल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी नवा तिहार के दिन आदिवासी सामुदाय त्यौहार मनाते है और गीत गाते गाते हैं, एक गोंडी गीत सुनवा रहे हैं|
जुन जुन मुचुड़ वाता नानो...
ऐसे गीत संदेशो को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं|

Posted on: Nov 10, 2021. Tags: GONDI SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »