पानी की समस्या है, निराकरण कराने में मदद करें-
ग्राम पंचायत-अमझर, ब्लाक-लोहांडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से साधुराम कश्यप बता रहे हैं, कि गाँव में पानी की समस्या है, इसके लिये आवेदन किया गया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, लोग कुआ से पानी उपयोग करते हैं, पानी के लिये खुदाई किया गया है लेकिन पाईप नहीं लगा है, जिससे पानी की समस्या हो रही है इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सचिव@9340418377, CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Aug 23, 2021. Tags: CG GUHAR KADIRAM KASHYAP LOHNDIGUDA PROBLEM WATER
हमारे गाँव में एक किमी.की दुरी का रोड नहीं बना हैं लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही हैं कृपया म
ग्राम-साडरा बोदेनार,ब्लॉक-बास्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोमारू राम पोयाम बता रहे हैं की सोक्कोपारा से ठाकोपारा तक रोड नहीं बना हैं कम से कम एक किमी.की दुरी हैं जो की लोगों को आने जाने में दिक्कत होती हैं|और गाँव से किसी को बीमारी होती हैं तो हॉस्पिटल ले जाने में परेशानी होती हैं,क्योकि उनके पारा तक एम्बुलेंस नहीं आ पाती वैसे ही कई तरीका परेशानी होती हैं|उन्होंने रोड बनवाने के लिए कई बार पंचायतो में सिकायत की लेकीन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं,दिया गया नंबर पर बात कर उनकी गाँव की समस्या का निराकरण करे|संपर्क नंबर@7647907875. सरपंच@7587708124. सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8488956694.
Posted on: Aug 23, 2021. Tags: (CG) BASTANAR BASTAR PROBLEM ROAD SOMARURAM POYAM
हमारे घर का राशन कार्ड नहीं बना हैं बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं कृपया मदद करे...
ग्राम-साडरा बोदेनार,ब्लॉक्-बास्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोमारू राम पोयाम बता रहे हैं की उनके चाचा का राशन कार्ड नहीं बना हैं| पहले में उनका राशन कार्ड बना था उनको सवाल भी मिलता था कुछ दिन बाद पंचायत में राशन कार्ड जम्मा करने बाद उनका राशन कार्ड में लाल पेन से लिखे थे तब से ही उनको सवाल नहीं मिल रहा हैं| गरीबी रेखा में भी उनका नाम नहीं हैं,उनका जमीन पांच एकड़ हैं इस के लिए कलेक्टर या सरपंच के पास भी गए थे कलेक्टर ने बताया हम बनवा देंगे पर आज तक नहीं बनाये हैं|उनके घर परिवर से पांच लोग रहते हैं, और अपना पैसा जम्मा करते और सवाल खरीद लेते हैं,अधिक जानकारी के लिए इस नम्बर पर बात कर सकते हैं| संपर्क नंबर@7647907875. सरपंच@7587708124. सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8488956694.
Posted on: Aug 23, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CARD CG PROBLEM RATION SOMARURAM POYAM
प्राथमिक शाला के बाउंड्रीवाल निर्माण के लिये आवेदन करते हैं, सुनवाई नहीं होती है...
ग्राम-रायगुंदी, पंचायत-सतसपुर, ब्लाक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से उमाराम कश्यप बता रहे हैं, गाँव के प्राइमरी स्कूल का बाऊंड्रीवाल नहीं बना है, जिसके कारण मवेसी अंदर आ जाते हैं, फूल पौधे खा जाते हैं, इसके लिये आवेदन किया गया है लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9406481589, सचिव@7354509848, CEO@8889251366. संपर्क नंबर@9407995548.
Posted on: Aug 22, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM BAUNDRIWAL CG LOHANDIGUDA UMARAM KASHYAP
हमारे गांव में आंगनबाड़ी भवन नही बना है, छोटे-छोटे बच्चों का शिक्षा नही हो पाता है, कृप्या मदद करें-
ग्राम पंचायत-मूतनपाल नंबर 02, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बुधराम मंडावी बता रहे हैं की उनके गांव में आंगनबाड़ी भवन नही बना है, छोटे-छोटे बच्चों का पढ़ाई नही हो पाता है, इसके लिये उन्होनें सचिव-सरपंच को कई बार जानकारी दियें हैं लेकिन अभी तक नहीं बना हैं, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके आंगनवाड़ी भवन बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@6260979427, सरपंच@7587885318, सचिव@7697581375, शिक्षा अधिकारी@9300320554, कलेक्टर@8488956694.
