मैं गाँव में सीसी रोड का काम चालू करके रोजगार देने का प्रयास करूंगी...
ग्राम-मटनार, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कीर्ति साहू के साथ मटनार की सरपंच आयते कश्यप है जो बता रही है कि उनको सरपंच बनने को 6 माह हुए है और उन्होंने गाँव में नाली और गोटानी बनाने काम करवाई है और आगे सीसी रोड बनवाना चाहती है मेंदरी में और कोटेगाई रोड में मोरुम बिछाने का काम करवाएगी उससे गाँव के लोगो को रोजगार दिलाने प्रयास करुँगी बोल रही है | जब से सरपंच बनी है तब से नाली और गोटानी का काम किया है | मेंदरी से बारसूर तक सीसी रोड बनाना चाहती है जिससे गाँव के लोगो को रोजगार मिले है | सरपंच का संपर्क नम्बर@9407747368.
Posted on: Oct 09, 2021. Tags: AYTE KASHYAP BASTAR PROBLEM CG GUHAR LOHANDIGUDA PAYMANT
रोड की समस्या है, आने जाने में दिक्कत होती है...
ग्राम-एरंडवाल, जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ से सुरेश कश्यप बता रहे हैं, गाँव में रोड की समस्या है, कच्ची सड़क है, आने जाने में दिक्कत होती है, बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है| वाहन नहीं निकल पाते हैं, इसलिये निवासी सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@8756197876. CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Oct 07, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG LOHANDIGUDA ROAD SURESH KASHYAP
हमारे गांव से नल-जल योजना के लिए 3 महीने फॉर्म भरा गया लेकिन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही...
ग्राम पंचायत पारापुर, ब्लॉक लोहांडीगुड़ा, जिला बस्तर, छत्तीसगढ़ से गोन्सू कश्यप बता रहे हैं कि उनके गांव से नल जल योजना के लिए 3 महीने पहले फॉर्म भरा गया था लेकिन अभी तक प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है। स्वच्छ पानी के अभाव में उन्हें झरना से पानी पड़ता है। दिए गए नंबरों में बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें। संपर्क नंबर- कलेक्टर- 8458956694, CEO- 8889251366, पीड़ित व्यक्ति- 9340906542
Posted on: Oct 05, 2021. Tags: BASTAR CG GONSU KASHYAP LOHANDIGUDA PARAPUR PROBLEM WATER
रोड के अभाव में हमारे गांव तक एम्बुलेंस भी नहीं पहुँच पाता है, कृपया मदद करें...
सुकुलराम कश्यप, ग्राम पंचायत पालम के सरपंच, ब्लॉक लोहांडीगुड़ा, जिला बस्तर, छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं कि उनके पंचायत से आश्रित ग्राम पुसपाल तक रोड नहीं है। दोनों गांवों के बीच 4 किमी की दूरी है। पालम तक एम्बुलेंस भी नहीं पहुँच पाता है। बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत समस्या होती है। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में शिकायत की थी लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर बात करके समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7347007597, सचिव@7000599185, सीईओ@8889251366.
Posted on: Oct 04, 2021. Tags: BASTAR BASTAR PROBLEM CC ROAD CG LOHANDIGUDA PALAM PMGSY SUKULRAM KASHYAP
सोसनपाल की सड़कें बदहाल, सालों से मदद की गुहार के बावजूद कोई सुनवाई नहीं...
ग्राम पंचायत-सोसनपाल, ब्लॉक-तोकापाल, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से सरपंच श्याम सिंह कच्छ बता रहे हैं कि आज तक अधिकतर मोहल्लों में सीसी रोड का निर्माण नहीं हुआ है। सोसनपाल में तकरीबन 250 घर हैं। लोग कच्चे सड़क पे चलने को मजबूर हैं, जो कि बारिश होने पे जघन्य रूप ले लेता है और गाड़ियों का चलना मुश्किल हो जाता है। गांव के रास्ते में अभी भी 4 पुलिया का निर्माण होना बाकी है और साथ ही साथ एक नए हैंडपंप की भी मांग है चूंकि वर्तमान हैंडपंप से साफ पानी नहीं निकल रहा है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर- सरपंच@9479017169, सचिव@9406334844.

