कुदरगढ़ी झूले, झूले एही बनवा...भजन गीत-

जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से श्यमसाय पैकरा जो दिव्यांग है| सीजीनेट के साथियों को एक भजन सुना रहे हैं :
धन बाट धाम एकर इहबा करनावा-
कुदरगढ़ी झूले, झूले एही बनवा-
काहे के डोरी लागी, काहे के पलनवा-
काहे गमगमावत बाटे, बहत पवनवा-
कुदरगढ़ी झूले, झूले एही बनवा-
रेशम के डोरी लागे, चंदन पलनवा...

Posted on: Jun 27, 2019. Tags: CG SHYAMSAI PAIKARA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : एल्युमिनियम के बर्तन उपयोग करने से होने वाले नुकसान-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से एच डी गाँधी एल्युमिनियम के बर्तन उपयोग करने से होने वाले नुकसान के बारे में बता रहे हैं| पहले लोग मिट्टी के बर्तनों का उपयोग करते थे| जिसके कारण उन्हें कम बीमारियाँ होती थी| लेकिन आज के समय में एल्युमिनियम के बर्तनों का उपयोग करने से बीमारियाँ बढ़ गई हैं| शारीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द होने लगता है| डायबटीज जैसी बीमारी होती हैं| इसलिये हमें एल्युमिनियम के जगह दूसरे बर्तन का उपयोग करना चाहिये| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@7879751110.

Posted on: Jun 27, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

तुझमे राम मुझमे राम सबमे राम समाया रे...गीत-

ग्राम-जबलपुर, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से दीनानाथ पटेल एक भजन गीत सुना रहे हैं :
तुझमे राम मुझमे राम सबमे राम समाया रे-
सबसे कर लो प्रेम जगत में कोई नहीं पराया रे-
बोलो राम, बोलो राम, बोलो राम-
एक बाग़ के फूल है हम एक ही माला के मोती-
जितने हैं संसार में तारे, सबमे एक ही है ज्योति-
एक ही शक्ति है कण-कण में, सबमे राम समाया रे...

Posted on: Jun 27, 2019. Tags: CG DINANATH PATEL RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

आमा फरे लजर बजर आमा खाये ला...गीत-

ग्राम-बगरा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से लाला राम एक गीत सुना रहे हैं :
आमा फरे लजर बजर आमा खाये ला-
चला संगी रे आमा बिने के-
आमा गिरे लदर-बदर आमा बिने के-
आमा फरे लजर बजर आमा खाये ला-
चला संगी रे आमा बिने के-
आमा गिरे लदर-बदर आमा बिने के...

Posted on: Jun 27, 2019. Tags: BALRAMPUR CG LALA RAM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : लकवा या पैरालिसिस बीमारी का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी लकवा या पैरालिसिस बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| लहसुन की दो कली को छोटे-छोटे टुकड़े कर लें| उसके बाद शहद में मिलाकर एक छोटी कटोरी में कुछ समय तक रख दें| सुबह-शाम ऐसा बनाकर चबा-चबाकर सेवन करें लाभ हो सकता है| दूसरा देशी गाय का घी नाक में 5 बूंद डालें| ठण्डी चीजों से बचें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ, मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111316099.

Posted on: Jun 26, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »