स्वास्थ्य स्वर : अतिसार या दस्त का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी अतिसार या दस्त का घरेलू उपचार बता रहे हैं| बेल का गूदा 50 ग्राम, इसकबूल की बूटी 50 ग्राम, सौंफ 50 ग्राम, सेंधा नमक 10 ग्राम, काला नमक 10 ग्राम लें| सभी को साफ कर पीसकर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण खाना खाने के बाद दिन में दो बार छाछ या मठा के साथ सेवन करें| लाभ हो सकता है| अधिक दस्त होने पर 3 घंटे के अंतराल में सेवन कर सकते हैं| नीबू पानी, नारियल पानी, तरल पेय पदार्थ का सेवन अधिक करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Jun 28, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : चर्म रोग का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी चर्म रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं| कुटज की छाल का चूर्ण 100 ग्राम, नीम पंचांग 250 ग्राम और मिश्री 100 ग्राम लें| सभी को पीसकर चूर्ण बना लें | एक-एक चम्मच चूर्ण खाली पेट दिन में दो बार सेवन करें| लाभ हो सकता है| भोजन में बैगन, चना, मटर, मसूर की दाल, उड़द की दाल, मछली का प्रयोग न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Jun 28, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : कब्ज का घरेलू उपचार-

ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा कब्ज का घरेलू उपचार बता रहे हैं| हरण का 5 तोला चूर्ण और सोंठ का ढाई तोला चूर्ण लें| उसमे आवश्यकता अनुसार चूर्ण मिलाकर चने के बराबर चूर्ण बना लें| रात को सोते समय 3-6 गोली पानी के साथ सेवन करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: चंद्रकांत शर्मा@9893327457.

Posted on: Jun 28, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER

मोला मोहि डारे संगी लाली लाली लुगरा तोर...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-सुरसा जिराक, पोस्ट-बर्ती, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदरसाय आयाम एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
मोला मोहि डारे संगी लाली लाली लुगरा तोर-
लाली लाली लुगरा हर तोर, पातर-पातर कनिहा हर तोर-
मोला निक लागे संगी लाली लाली लुगरा हर तोर-
मोला निक लागे संगी हिली झूली रेंगना हर तोर...

Posted on: Jun 28, 2019. Tags: BALRAMPUR CG CHANDARSAI AYAM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : असमय वृद्धावस्था आने की समस्या का घरेलू उपचार-

ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा असमय वृद्धावस्था आने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| त्रिफला और मुलेठी का चूर्ण बराबर मात्रा में मिला लें| और उसमे मिश्री मिला लें| एक तोला चूर्ण दिन में दो बार सेवन करें| लाभ हो सकता है| दूसरा आंवले और काले तिल को बराबर मात्रा में लेकर चूर्ण बना लें| उसके बाद 2 ग्राम चूर्ण घी या शहद के साथ सेवन करें| पेट साफ रखें, गरिष्ठ पदार्थो का सेवन न करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.

Posted on: Jun 28, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »