सीसी रोड बनवाने के लिये आवेदन देते हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है...
ग्राम पंचायत-लालागुडा, पटेल पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से भुमड़ा और उनके साथी बता रहे हैं, गाँव में रोड की समस्या है कच्ची सड़क है, सीसी रोड नहीं बना है जिसके कारण रास्ते कीचड़ हो जाता है आने जाने में दिक्कत होती है इस संबंध में उन्होंने आवेदन दिया है लेकिन काम नहीं हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9302158083. (172143) (AR)
Posted on: Jul 27, 2020. Tags: ROAD SONG VICTIMS REGISTER
रोह से बजवारा तक रोड बहुत ख़राब है, बरसात में आने जाने में बहुत समस्या होती है...
ग्राम-रोह, जिला-नवादा (बिहार) से भगीरथ प्रसाद वर्मा के साथ अजय कुमार, राजकुमार महतो और महेश कुमार बता रहे हैं कि उनके गाँव रोह से लेकर बजवारा तक जो रोड बना है उसमे पुरे गड्डे है पानी और कचरा पूरा जमा हो जाता है उससे पैदल और मोटर साइकिल दोनों को आने जाने में बहुत समस्या होती है | उसके लिए उन्होंने ग्रामीण मंत्री के पास आवेदन दिए थे तो उन्होंने योजना को पारित करवा दिए उसके बाद भी आज तक रोड नहीं बना है | उनका कहना कि रोड बनना चाहिए इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील करते है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क@8340530354, 9801665796,
जिलाधीश@9473191256, BDO@9431819042. (170830)
Posted on: Jul 20, 2020. Tags: AJAY KUMAR BHAGIRATH VARMA NAVADA BIHAR RAJKUMAR MAHTO ROAD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
हमारा गाँव सलेमपुर से रोह तक रोड नहीं है, आने जाने में बहुत दिक्कत होती है, कृपया मदद करें...
ग्राम-सलेमपुर, थाना-पकरी बरमा, जिला-नवादा (बिहार) से भगीरथ वर्मा के साथ उपेन्द्र कुमार चौहान, रामप्यारे चौहान, ओड़ेलाल चौहान बता रहे हैं कि सलेमपुर से रोह तक रोड नहीं है आजादी के बाद से अभी तक रोड नहीं बना है गाँव के बगल में पाइन है, बरसात के दिनों में उसमे पानी ज्यादा हो जाता है, इसलिए जो भी बीमार व्यक्ति है बाजार नहीं जा पाते है और जो भी साख सब्जी का समस्या है खेत में ही रह जाते है पूल का भी जरुरत है और ये रोड रोह गया है इसलिए सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे है कि दिए गए नंबरों पर बात करके सलेमपुर से रोह तक रोड बनवाने में मदद करें : संपर्क@9039142049, जिलाधीश@9473191256, BDO@9434818493. (170822) NM
Posted on: Jul 15, 2020. Tags: BHAGIRATHI VARMA NAVADA BIHAR ROAD PROBLEM SONG UPENDRA KUMAR CHAUHAN VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में रोड नहीं है, बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है, मदद की अपील...
ग्राम-पालगूडेम, पंचायत-चिडुमूरु, ब्लॉक-चिंतूर, जिला-ईस्ट गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से सत्ति बाबु बता रहे है कि उनके गाँव में सीसी रोड नहीं बना है उनका जन्म होने को 26 साल हो गया है लेकिन आज तक रोड नहीं बना है बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है | इसके लिए गाँव के लोगो ने कई बार ITDA अधिकारियों के पास आवेदन भी दिए लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुआ | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें : संपर्क@9493504918, V.R.O@9652590617, तहसीलदार@7331179018, P.O@9490957000. (171214) NM
Posted on: Jul 12, 2020. Tags: EAST GODAVARI AP ROAD PROBLEM SATTI BABU
हमारे गाँव में स्कूल से शीतला माता मंदिर तक CC रोड नहीं बना है, मंदिर जाने के लिए परेशानी होती है..
ग्राम-नेतानार, जिला-नारायणपूर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवाट के साथ वासुदेव पोटाई बता रहे है कि गाँव में स्कूल से शीतला माता मंदिर तक CC रोड नहीं बना है मंदिर जाने के लिए बरसात के समय कीचड़ होती है, आने जाने में परेशानी होता है गाड़ी भी नहीं जा पाते है इधर उधर आना-जाना नहीं होता है, मंदिर बनने को 15 साल हो रहा है इसके लिए पंचायत में प्रस्ताव दिए थे दो साल हो गया है आज तक कार्यवाही नहीं हुआ | इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे है की दिए नंबर पर बात कर CC रोड बनवाने में मदद करें : संपर्क@7067829430, सचिव@9340830108. (170428) NM

