लॉकडाउन के कारण फंसे है, खाने की बहुत समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...
वीरेंद कुमार यादव बता रहे है कि वे जिला-प्रयागराज उत्तरप्रदेश के रहने वाले है मजदूरी करने के लिए वे कावडे बस्ती गणेश पार्क साईं सत्यम महाबली पुणे (महाराष्ट्र) गए थे | लॉकडाउन के कारण वे लोग वहीँ फंस गए है 12 लोग है | उनके खाने पीने की बहुत समस्या हो रही है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि उनके लिए खाने की व्यवस्था कराई जाए | संपर्क नम्बर@7620008313.(166036)
Posted on: May 01, 2020. Tags: CORONA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA KUMAR YADAV
प्यारी ज्ञान रे मै हूँ न...गीत-
ग्राम-रामनगर, पोस्ट-महेवा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी दुर्गावती एक गीत सुना रही हैं :
प्यारी ज्ञान रे मै हूँ न-
तोड़ो झूठे भारमवा-
मेला दल गाँव देखल-
प्यारी तू जानो-
गुरु संत रे सेवा न-
होवत घूँघट करमवा...
Posted on: May 01, 2020. Tags: BALRAMPUR CG KUMARI DURGAWATI MADIA SONG
लॉकडाउन के कारण फंसे है, खाने की बहुत समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...
नीरज कुमार त्रिपाठी बता रहे है कि मजदूरी करने के लिए (पुणे) पुननगर रोड, उबाले नगर लेन नम्बर 12 में रहते है, वे उत्तरप्रदेश सिदार्थनगर के रहने वाले है |लॉकडाउन के कारण वहीँ फंस गए है उनके पास खाने पीने की कोई व्यवस्था नहीं है बहुत समस्या हो रही है 8 लोग है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों मदद कि अपील कर रहे है कि उन लोगो कि खाने कि व्यवस्था कराई जाए | संपर्क नम्बर@9359679735.(165905)
Posted on: May 01, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NEERAJ KUMAR TIRIPATHI SONG VICTIMS REGISTER
12 लोगो के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, राशन दिलाने में मदद करें...
गणेश पार्क, कवाडे बस्ती, सांई सत्यम, पंचायत, पोस्ट-वागुली, पुणे (महाराष्ट्र) से वीरेंद्र कुमार यादव बता रहे हैं वे 12 लोगो के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, खाने की समस्या हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7620008313 (166011)
Posted on: May 01, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA KUMAR YADAV
लॉकडाउन के कारण 200-250 लोग फंसे है, घर आना चाहते है, कृपया मदद करें...
वीरेंद्र कुमार वर्मा बोल रहे है कि ग्राम-लोहगढ़, पोस्ट-दोंदर, थाना-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) के रहने वाले है, वे काम करने मुम्बई बेलापुर स्टेशन के पास अम्बुजा सीमेंट कंपनी में काम करने गए थे | नवागाँव, थाना पनवेल, जिला रायगढ़ में रहते है लॉकडाउन के कारण वहीँ फंस गए है 200-250 लोग है| वे लोग घर आना चाहते है | उसके लिए उन्होंने गाँव के सरपंच से भी बात किये थे तो उन्होंने पैदल आने के लिए मना कर दिए थे और वे कुछ व्यवस्था करने का बोले थे लेकिन अभी तक व्यवस्था नहीं कर पाए है |इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों मदद की अपील कर रहे है | किसी तरह व्यवस्था करवा के घर पहुंचाने में मदद करें | संपर्क नम्बर@7219622209.(165866)
