घरों में पानी बहुत ही कम आता है और ख़राब होने पर एक ही जरिया है नदी का पानी
ग्राम पंचायत-केलाउर, पेदापारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बल्ली सोड़ी जीबता रहे हैं, इनके गावं में काफी समस्या है जिसमें रोड और पानी है| रोड ठीक नहीं है| काफी गड्डे हैं, साथ ही पानी की दिक्कत है| गावं में 50 घर है| लेकिन 1 ही नल है| घरों में पानी बहुत ही कम आता है| ख़राब होने पर एक ही जरिया है| नदी का पानी पीकर ही जीवन गुजारते हैं |इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| CEO@9406166884, सरपंच@9381847130, सचिव@8435289507, बल्ली सोड़ी@9391182591.
Posted on: Mar 02, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER
मुकेमाडमी नीचे वेहा वो दिना लिड्पी से वेहा हो...गोंडी विवाह गीत-
कलापारा, पंचायत-बिरगाली, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से भान साहू के साथ महिला साथी कोपे, पुंगी, सोमडे एक गोंडी विवाह गीत सुना रहे है :
मुकेमाडमी नीचे वेहा वो-
दिना लिड्पी से वेहा हो-
नेयेंड बाता व्यका यो...
Posted on: Mar 01, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR BIRGALI CG GONDI SONG
60 साल से ज्यादा उम्र होने और सरपंच से शिकायत करने के बावजूद वृद्ध पेंशन नहीं मिल रहा, मदद करें...
डोंगरीपारा, ग्राम पंचायत-पलानार, ब्लॉक-बास्तानार, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) से बुधराम बता रहे हैं कि उन्हें वृद्ध पेंशन नहीं मिलता है। सरपंच से इसस संदर्भ में बात करने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई। इन्हें आर्थिक मदद की जरुरत है। सीजीनेट के साथियों से निवेदन है कि दिए गए नंबरों में बात कर इनकी समस्या का समाधान कराने में मदद करें। आधिक जानकारी के लिए नंबर@सरपंच@6261877601, सचिव@ 7587204197, पीड़ित का नंबर@7647916778
Posted on: Mar 01, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PENSION PROBLEM
हमारे राशन से दो लोगों का नाम हटा दिया गया है,कृप्या नाम जुड़ाने कि मदद करे-
ग्राम-इरपा पटेलपारा,ब्लॉक-बास्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से अनिल मंडावी बता रहे है कि उनके राशन कार्ड में से दो लोगों का नाम हटा दिया गया है,`तीन चार महीने से उन दोनों का चावल नहीं मिल रहा है,ग्रामीण का कहना है कि सरपंच उनके राशन कार्ड में नाम जुड़ाने कि मदद करेंगे तो उन गरीब परिवार वालों का मदद हो सकता है आधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते है,संपर्क नंबर@8770004550.
Posted on: Feb 23, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CARD CG ERPA PATELPARA PROBLEM RATION
हमारे गाँव में सिचाई के लिए कोई सुविधा नहीं है| फसल ख़राब हो जाता है बताने पर भी ध्यान नहीं दे रहे है-
ग्राम-उस्रीबेडा,ब्लॉक-लोहांडीगुडा,जिला-बस्तर (छत्तीगढ़) से रामदार कश्यप बता रहे है कि सिचाई के लिए उनके गाँव में कोई सुविधा नहीं है| बारिश में ही खेती करते है लेकिन कभी-कभी बारिश नहीं होती तो फसल ख़राब हो जाता है,ग्रामीणों का कहना है कि सरकार कि और से सिचाई कि सुविधा मिले तो उन गरीब परिवार के लिए सुविधा हो सकता है आधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते है संपर्क नंबर@9340811096.
