फूल मिले या कांटा मिले तुझे...गीत-

ग्राम पंचायत-कर्रा, तहसील-राजपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खलखो एक गीत सुना रही हैं :
फूल मिले या कांटा मिले तुझे-
पत्थर मिले तो हट न जाना-
ईसा मसीह का गवाही बनकर-
संगे-संगे आगे बढ़ना-
दुःख भूख प्यास आयेगा कितना-
हे प्रभु के लोगो पीछे-पीछे न हटना...

Posted on: Jul 18, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SANDHYA KHALKHO SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : सफ़ेद दाग बीमारी का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी सफ़ेद दाग बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| अजमोदा 50, बाउची 50 ग्राम, निम का पंचांग 150 ग्राम, कुटज की छाल 50 ग्राम लें| सभी को साफ कर पीसकर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार खाली पेट पानी के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता हैं| भोजन में दूध से बनी चीजो का प्रयोग न करें| सदा नमक का प्रयोग न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Jul 18, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

पीपल के पान डोलत नई ओ...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-कोटया, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
पीपल के पान डोलत नई ओ-
क्या होगें टुरी ला बोलत नई ओ मोरे झूल तरी-
मोरे झूल तरी गे दाई गारी सेमर फुलगे-
सेमर फुल गे आगाश मानि निचट के घडी नरवा मा-
नरवा मा अगुर ले यार नरवा मा अगुर ले यार-
पीपल के पान डोलत नई ओ...

Posted on: Jul 18, 2019. Tags: CG MEWALAL DEVANGAN SONG SURJUJA VICTIMS REGISTER

मौसम के उतार चढ़ाव और बिजली कटवाती से परेशान हैं किसान-

ग्राम-मडमाडा, थाना-पांडातरई, तहसील-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से राम भजन झरिया बता रहे हैं | अभी मानसून का समय चल रहा है| सभी जगह धान बोवाई और रोपाई का काम चल रहा है| लेकिन मौसम के उतार चढ़ाव के कारण किसान परेशान गाँव में बिजली 2 – 3 घंटे रहती है| गाँव लोगो के पास ट्यूबेल होने के बाद भी सिंचाई नहीं कर पाते हैं है| बारिश होगी तभी अच्छे फसल हो सकते हैं| दूसरा यदि गाँव में बिजली कटवाती कम हो जाये, समय पर लाईट रहे तो किसान सिंचाई और रोपाई का काम कर सकता है| राम भजन झरिया@9685784766.

Posted on: Jul 18, 2019. Tags: CG KABIRDHAM RAMBHAJAN JHARIYA SONG STORY VICTIMS REGISTER

राशनकार्ड नवीनीकरण संबंधी जानकारी...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी राशनकार्ड नवीनीकरण संबंधी जानकारी दे रहे हैं| जिन लोगों का राशन कार्ड बना हुआ है, वह लोग अपने निम्नलिखित कागजात की फोटोकॉपी करके तैयार रखें|
जिस दिन से ग्राम पंचायत, नगर पंचायत में निर्धारित स्थान में शिविर लगेगा, उसी दिन से राशन कार्ड के नवीनीकरण का आवेदन फार्म मिलेगा। उस आवेदन फार्म को भरकर आवश्यक कागजात की फोटोकॉपी शिविर में जमा करना है |
(1)मुखिया(महिला) का 2 फोटो(नया)पासपोर्ट साइज-
(2)मुखिया का बैंक खाता की फोटो कॉपी(IFSC Code सहित)-
(3)राशन कार्ड के आगे और पीछे की फोटो कॉपी-
(4) परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की फोटो कॉपी-
राशन कार्ड मे नये सदस्य का नाम भी जोडा़ जाएगा| नाम जोड़ने के लिये सदस्य का आधार क्रमांक की फोटो कापी अनिवार्य है| यदि परिवार सदस्य की मृत्यु हो गया है या जिसकी शादी हो गयी है, उन लोगों का नाम भी राशनकार्ड से हटाया जायेगा| उसकी जानकारी भी आप लोगों को उस कागजात की फोटोकॉपी साथ मे देना है।
(5) फोटोकापी के हर पन्ने पर मुखिया को दस्तखत करना है। जिस दिन शिविर चालू होगा उस दिन आवेदन फार्म लेकर उसको पूरा भरकर फिर आवेदन फार्म के साथ सभी कागज को जमा करना है। नया राशन कार्ड बनकर आने के पहले पुराना राशन कार्ड शिविर में ग्राम पंचायत / नगर पंचायत को नही देना है| एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Jul 17, 2019. Tags: CG GANDHI HD INFORMATION RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »