हमारे गाँव से 5 किलोमीटर तक रोड ख़राब है, आने जाने में समस्या होती है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-घुमन, के आश्रित गाँव (पातिन) ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दिनेश पाल और साथ में ग्रामीण स्कूली बच्चें आशीष कुमार पाल, देव कुमारी पाल बता रहें है कि गाँव की सड़क की समस्या गाँव से तकरीबन 5 किलोमीटर दूर स्कूली बच्चें तथा ग्रामीणों का आने-जाने का रास्ता बहुत ही ख़राब है, बरसात के दिनों में सायकल कीचड़ में फंस जाता है जिससे स्कूल जाने में दिक्कत होती है समय पर नही जा पाते है, कोई व्यक्ति बीमार हो और उसे अस्पताल ले जाना हो तो चारपाई से उठाकर के जाते है, इसलिए उनका कहना कि पक्की सडक बन जाता था लोगो को सुविधा होती
इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों मदद के लिए अनुरोध कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके रोड बनवाने में मदद करें : CEO@6263024642. कलेक्टर@9893775673. संपर्क@8827372393. RK

Posted on: Aug 21, 2020. Tags: ROAD SONG VICTIMS REGISTER

हमारें गाँव की रोड़ नही बनाये है, जो बरसात के दिनों में बड़ी दिक्कतें होती है, कृपया मदद करें...

मध्यप्रदेश राज्य जिला रीवा ब्लाक-जवा, ग्राम पंचायत-कोनी के आश्रित गाँव चेंदुवा से बिनीता बता रही हैं रोड की समस्या गाँव वालों को आने-जाने के पक्की सड़क नही है जो बरसात के दिनों में बड़ी दिक्कतें होती है खासकर अगर गाँव का कोई व्यक्ति बीमार होने पर अस्पताल ले जाने के लिए कपडे की झोली या फिर चार पाई (खटिया) से उठा कर ले जाते है, इस गाँव की जनसंख्या लगभग 100 बता रहें है इस प्रकार से गाँव में परेशानी है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें है, बतायें गयें अधिकारीयों की फ़ोन पर संपर्क करके रोड की व्यवस्था कराने में मदद करें. तहसील@9993454875. रोजगार सहायक सचिव@9179826372.कलेक्टर@9893775673.

Posted on: Aug 20, 2020. Tags: ROAD SONG VICTIMS REGISTER

हमारे पारे में रोड नहीं है, आने जाने में बहुत दिक्कत होती है, सरपंच को बोलने पर ध्यान नही देते...

ग्राम-डोंगरीपारा, पंचायत-अलवा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू राणा के साथ गाँव के साथी बुटलू कश्यप बता रहे है कि उनका गाँव पहाड़ों से घिरा हुआ है जो कि ग्राम डोंगरीपारा से कोयती पारा तक लगभग 4-5 किलीमीटर तक रोड की बहुत समस्या है| मिटटी का रोड होने के कारण आने-जाने में बड़ी समस्या होती है उसके लिए उन्होंने पंचायत स्तर पर आवेदन दिए थे| लेकिन कोई कार्यवाही नही हो रही है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर है कि दिए गये फोन नंबर पर बात करके रोड बनवाने में मदद करें : सरपंच@9691206560. CEO@7835814506. संपर्क नम्बर@7499668380. (173418) RK

Posted on: Aug 19, 2020. Tags: ROAD SONG VICTIMS REGISTER

एक साल हो गया है गाँव की गली को पक्की रोड बनाने के लिए किये आवेदन नही बनाये, कृपया मदद करे...

ग्राम पंचायत ककालगुर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कीर्ति साहू और उनके साथ है ग्राम पंचायत सरपंच तुलाराम मंडावी वे बता रहा है, ककालगुर गाँव की गली से जुडी समस्या बताया जा रहा है गाँव की गली कच्ची होने कारण गलियों में कीचड़ होता जाता है जिसे यहा गाड़ी में, पैदल चलने में, गाय-बैल चलने के कारण आवागमन बाधा आती है, इस समस्या को जनपत पंचायत में आवेदन दिए गया है जो लगभग एक साल हो गया है परन्तु उनके द्वारा कोई कार्यवाही नही किये इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें है दिए गये फ़ोन नंबर बार करके पक्की रोड बनवाने में मदद करे. सरपंच @7647027844. CEO@7835814506.

Posted on: Aug 18, 2020. Tags: ROAD SONG VICTIMS REGISTER

हमारे पारे में रोड नहीं है आने जाने में बहुत दिक्कत होती है, बोलने पर अधिकारी ध्यान नहीं देते...

छत्तीसगढ़ जिला-बस्तर, ब्लाक-बस्तानार के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत-कंडोली का आश्रित गाँव पटेलपारा आदिवासीयों का मोहल्ला है जहाँ से ग्रामवासी खोसोराम, मंगरूराम, चमरूराम पोयाम, पांडूराम, मनोज कुमार पोयाम बता रहे है कि उनके पारे में रोड की समस्या है | पंचायत भवन से लगभग 400 मीटर दूर पटेलपारा तक सड़क बहुत ही ख़राब है जो आने-जाने में बड़ी दिक्कतें होती है, सड़क की समस्या को लेकर 7-8 बार आवेदन दे चुके है, लेकिन उन अधिकारीयों के द्वारा कोई निराकरण नही हुआ| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहें है, दिए गये फ़ोन पर बात कर सड़क बनवाने में मदद करे : सचिव@7697581341, CEO@9460616762, कलेक्टर@8458956694, संपर्क@6395663840.

Posted on: Aug 14, 2020. Tags: ROAD SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »