सीसी रोड नहीं होने के कारण बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता हैं, कृपया मदद करें-
बिज्जू कुहरामी, ग्राम पंचायत-बड़े किलेपाल, गांजो पारा नंबर 03, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके गांव में सीसी रोड कि बहुत समस्या है| नाला से घर तक सीसी रोड नही बना है, 1 किलोमीटर तक नही है, बरसात के दिनों में बहुत कीचड़ हो जाता है| पानी लाने में बहुत परेशानी होती है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुआ है| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहे है कि दिए गये नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें: सरपंच@9407972439, सचिव@8424169618, संपर्क नंबर@9165704261.
Posted on: Aug 30, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR BIJJU KUHRAMI CC CG PROBLEM ROAD
हमारे गाँव में पानी की समस्या लोगों को एक किमी.दूर से पानी लाना पड़ता हैं कृपया मदद करे...
ग्राम-पोय्येर,ब्लॉक-लोहांडीगुडा,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से नीलूराम पोयाम बता रहे हैं,की उनके गाँव में 15 घरो का बस्ती हैं,वहां के लोगो को पानी की दिक्कत होती हैं|गाँव में दो हैंडपंप लगा हैं,लेकिन दो भी ख़राब हैं|वहां के महिलाये अभी एक किमी.दूर हैंडपंप से लाते हैं|बरसात के दिनों में उनको बहुत दिक्कत होती हैं,इसके लिए सरपंच और सचिव को बताये हैं|पर आज तक कार्यवाही नहीं हुआ इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं,की दिया गया नम्बरों पर बात कर उनकी समस्या का मदद करे|जिला पंचायत सीईओ@9004037600, कलेक्टर@8488956694, सीईओ@8889251366, संपर्क नंबर@8103019634.
Posted on: Aug 29, 2021. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA NILOORAM POYAM PROBLEM WATER
गांव से स्कूल जाने के लिए रोड नहीं है, नाला भर जाने पे बच्चों को स्कूल पहुँचने में दिक्कत होती है...
पिलुराम कश्यप, ग्राम पंचायत-आंजर, ब्लॉक-लोहांडीगुड़ा, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, कि उनके गांव के स्कूल तक आने-जाने के लिए रोड की बहुत समस्या है। बरसात के दिनों में सायकल भी नहीं चल पाता है बहुत कीचड़ हो जाता है, मरीजों को रोड तक बोह के लाना पड़ता है। इसके लिए उन्होंने कई बार आवेदन दिया है लेकिन अभी तक नहीं बना है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कि दिए गए नंबरों पर बात करके समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@7722914071, संपर्क नंबर@7487361245.
Posted on: Aug 29, 2021. Tags: ANJAR BASTAR CC ROAD CG LOHANDIGUDA PILURAM KASHYAP PROBLEM ROAD
हमारे गाँव में पानी की समस्या है, लोग झरना का पानी पीते हैं कृपया मदद करे...
ग्राम-मुतानपाल न.02 डोंगरीपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से संतुराम मांडवी बता रहे हैं, की उनके गाँव में 40 घरो का बस्ती हैं, उस गाँव में दो हैंडपंप लगा है, लेकिन एक साल से ही दी भी ख़राब हैं, वहां के ग्रामीण झरना का पानी पीते हैं| और गर्मी के दिनों में पूरा सुक जाता हैं| पर्याप्त पानी नहीं मिलता है| बरसात के दिनों में गन्दा पानी आता है| वहां के ग्रामीणों को सबसे ज्यदा सर्दी खांसी की बीमारी होती रहती हैं,अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते है|संपर्क@9406044921, सीईओ@9406016762, कलेक्टर@8488956694, सरपंच@8815932152, सचिव@7697581357.
Posted on: Aug 29, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG WATER PROBLEM SANTURAM MANDAVI
हमारे गाँव में रोड नहीं बना है, लोगो को हॉस्पिटल जाने में दिक्कत होती है, कृप्या मदद करें-
ग्राम-बुरगुम, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुकालू राम पोयम बता रहे हैं, की 15 घरो की बस्ती है| उनके गाँव में रोड नहीं बना है, वहां के ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत होती है| और बीमारी होने से हॉस्पिटल पहुँचाने के लिए एम्बुलेंस नहीं आ पाती हॉस्पिटल तक मरीज को पैदल जाना पड़ता है| और उस रास्ते से कई सरे लोग गुजरते है, बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुआ है|सीजीनेट से साथियों में मदद कि अपील कर रहे हैं कि दियें गयें नंबरों से बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9691096007, सरपंच@7647917574, सीईओ@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
