नोएडा : हम 3 लोग लॉकडाउन में फंसे है, खाने के लिए राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

इलाहाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले है सुनील कुमार रत्नाकर, वे बता रहे है कि लॉकडाउन के कारण नोएडा सेक्टर 85, ग्राम याकूबपुर, गौतम बुद्ध नगर में फंसे है, वे 3 लोग है | उनके पास खाने के लिए राशन नहीं है | इसलिए सीजीनेट साथियों मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके खाने की व्यवस्था करवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@8368487789. (166901)

Posted on: May 12, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA UP SONG SUNIL KUMAR RATANAKAR VICTIMS REGISTER

Impact : चेन्नई, तमिलनाडु में लॉकडाउन में फंसे हुए हैं पर भोजन की समस्या हल हुई, धन्यवाद ...

सेंट्रल रेलवे स्टेसन, चेन्नई, तमिलनाडु से शुशील कुमार बता रहे हैं वे डिंडौरी जिला मध्यप्रदेश राज्य के निवासी हैं, वे तीन लोग हैं, लॉकडाउन में फंसे हैं, काम करने के लिये वहां गये थे, उनका कहना है कि उन्हें भोजन की समस्या हो रही थी, उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर बात किया किया लेकिन उन्हें मदद नहीं मिली तब सीजीनेट में रिकॉर्ड किया, जिसके बाद समस्या हल हो चुकी है इसलिये वे मदद करने वाले सीजीनेट श्रोताओं और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7582857060.

Posted on: May 11, 2020. Tags: CHENNAI CORONA IMPACT STORY SHUSHIL KUMAR SONG TAMIL NADU VICTIMS REGISTER

राशन की व्यवस्था नहीं होने से परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है...कृपया मदद करें-

गली नं. 2, चंद्र विहार, लक्ष्मी नगर, सकरपुर, मंडावली फजलपुर, दिल्ली से सोनू कुमार अपने परिवार के साथ लॉकडाउन में हैं, परिवार में 5 सदस्य हैं, उनका कहना कि काम बंद होने से दिक्कत हो रही है, राशन नहीं मिल पा रहा है, जिससे परिवार चलाना मुस्किल हो रहा है, हम परेशानियों से गुजर रहे हैं इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9650855961. (166955)

Posted on: May 10, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI FAJALPUR MANDAVALI SONG SONU KUMAR VICTIMS REGISTER

हम 3 लॉकडाउन में पुणे में फंसे है, खाने की बहुत समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...

जीतेन्द्र कुमार राम बता रहे है कि वे छपरा जिला बिहार के रहने वाले है लॉकडाउन में फंसे है वागोली उबाले नगर साईं सत्यम पार्क गोडाउन इलाका पुणे में है | वे बता रहे है कि उनके पास खाने के लिए राशन नहीं है वे 3 लोग है | उसके लिए उन्होंने उनके सेट को भी फ़ोन किये थे तो उनके सेट ने मदद करने से इनकार कर दिया है | खाने कि उनको बहुत समस्या हो रही है | इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि अधिकारियो से बात करके खाने की व्यवस्था करवाने में मदद करें : सेट का नम्बर@9881212121. संपर्क नम्बर@7676661330.

Posted on: May 09, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JITENDRA KUMAR RAM PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER

पढ़ा तू करके जतनवा हो...साक्षरता गीत-

मालीघाट, मुज़फ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार शिक्षा पर एक गीत सुना रहे हैं:
पढ़ा तू करके जतनवा हो, बउवा माना कहनवा-
अनपढ़ के खातिर जगत अन्हा रे-
जन बिना जी जो भरे-
धरा न कोनो बहनवा हो, बउवा माना कहनवा-
पढ़ल लिखल के सब पहिचाने-
घर बाहर सब ओकरे माने-
सब काहे ओकरे सरनवा हो...

Posted on: May 09, 2020. Tags: MUZAFFARPUR BIHAR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »