Bultoo(Bluetooth) Radio from Bihar in Kudukh language : 26th April 2017...

Today Manoj Oraon and Surendra Oraon are presenting a Bultoo Radio Program in Kudukh language of Oraon Adivasis in this latest edition of Bultoo radio. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

Posted on: Apr 26, 2017. Tags: MANOJ ORAON SURESH ORAON SONG VICTIMS REGISTER

कैसे करी हम मैया पूजनवा तोहार, कैसे सजाईब मैया मन्दिरवा तोहार...देवी गीत-

ग्राम-बवंत्लाव,पोस्ट-रोहतास, जिला-रोहतास (बिहार)से सुरेन्द्र उरांव देवी गीत सुना रहे हैं
कैसे करी हम मैया पूजनवा तोहार-
कैसे सजाईब मैया मन्दिरवा तोहार – अणहुला फुलवा मालीया नाही लैले मैया यार –
कैसे बनाईब मलवा माई हम तोहार...

Posted on: Apr 25, 2017. Tags: SONG SURENDRA ORAON VICTIMS REGISTER

बैठल रोवे ली गुजरिया हो, चुनरिया में दाग लग गइल...भोजपुरी गीत-

ग्राम-मंठावा, जिला-सोनभद्र (उत्तरप्रदेश) से मुनी उरांव एक भोजपुरी गीत सुना रही हैं :
बैठल रोवे ली गुजरिया हो,चुनरिया में दाग लग गइल – कैसन जाए सैया के नगरिया हो – पतझड़ जिनगी भइल,जाई कोन ओर हो...

Posted on: Apr 24, 2017. Tags: MUNI ORAON SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में 2005 से स्कूल बना है, अब तक ठीक से पढ़ाई नहीं होती शिक्षक समय पर नहीं आते...

ग्राम-गुइयाँ, थाना पोस्ट-अधौरा, जिला-कैमूर-भभुआ (बिहार) में छोटेलाल उरांव के साथ में मोहन कुमार है जो भोजपुरी भाषा में उनके गाँव गुइयाँ की स्कूल की समस्या को लेकर बात कर रहे है वो बता रहे है की गाव में २००५ से अभी तक स्कूल में चारो तरफ दीवाल नहीं बनाई गई और टीचर भी समय पर स्कूल नही खोलते और सही ढंग से पढ़ाते भी नही है. इस समस्या को लेकर BDO और जिला कलेक्टर के जनता दरबार में आवेदन भी दे चुके है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नही हुआ है, कृपया आप सभी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से निवेदन है कि आप गुइयाँ गाँव के बच्चो के बेहतर भविष्य के लिए मदद करें और इस अधिकारी को फोन कर दबाव डालें- BDO@09431818059. ग्रामीण मोहन कुमार@ 8986304024

Posted on: Apr 23, 2017. Tags: CHOTELAL URAON SONG VICTIMS REGISTER

हम अधिकारियों को बोलते बोलते थक गए हैं पर हमारे आदिवासी गाँव में सड़क नहीं बनवा रहे हैं...

ग्राम चिंतागुडा, पोस्ट मोवड़, आसिफाबाद मंडल जिला कुमरम भीम (तेलंगाना) से आतराम नागो राव उनके आदिवासी गाँव में सड़क की समस्या के बारे में बता रहे हैं वे कह रहे हैं कि वे लोग पंचायत और अधिकारियों से अनुरोध करते हुए कई साल बीत गए हैं पर उनके गाँव में पक्की सड़क नहीं बन पाई है अधिकारियों ने सड़क पर सिर्फ मिट्टी डलवा दिया है जिसकी शिकायत कई बार किया गया पर अधिकारी कोई कार्यवाही नही कर रहे है । इसके लिए वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले सभी साथियों से मदद करने के लिए अपील कर रहे है कि वे इन अधिकारियों पर फोन कर दबाव डालें और उनकी समस्या का समाधान करें @9705231041 @8465931555. आतराम नागो राव@7744807831

Posted on: Dec 05, 2016. Tags: ATRAM NAGORAO SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »