हमारे गाँव में हैण्डपम्प नहीं है, फारेस्ट अधिकारी बोलते है कि हैण्डपंप लगाने को अनुमति नहीं है..
ग्राम-कोमरमभीम नगरम,पंचायत+मंडलम-मुलकलपल्ली,जिला-भद्रादी कोत्तगुडेम (तेलंगाना) से मडकम मुकेश बता रहे है कि गाँव में वर्ष 2005 से लगभग 20 परिवार निवास कर रहे है लेकिन गाँव में हैण्डपंप नहीं है आधा किलोमीटर दूर शिवालय मंदिर अंदर से पानी लाना पड़ता है, पानी के लिए दिक्कत हो रही है, फारेस्ट अधिकारी बोलते है कि हैण्डपंप लगाने को अनुमति नहीं है, वे इसलिए सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात कर पानी की समस्या निराकरण करने में प्रयास करें :संपर्क@9701074428, सरपंच@9346779472,
PO@9490957005, MRO@7995571862. (170236) NM
Posted on: Jun 26, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM TELANGANA MADAKAM MUKESH WATER PROBLEM
हमारे गाँव में रोड की बहुत समस्या है, बारिश के दिनों में आने जाने में बहुत दिक्कत होती है...
ग्राम-वेमलूरु, पंचायत-गोंदिगूडेम,ब्लाक-अश्वापुरम,जिला-भद्रादी कोत्तगुडेम (तेलंगाना) से मडकम सीतारामुलु अपनी कोया गोंडी में बता रहे हैं कि उनके गाँव में सड़क की समस्या है, गाँव में लगभग 150 परिवार है, 16 साल से यहाँ रह रहे हैं | गाँव से ब्लाक अश्वापुराम तक 15 किलोमीटर रोड नहीं बना है, बारिश के दिनों में कीचड़ हो जाता है, गाडियों आना जाना बंद हो जाता है उसके कारण गाँव के लोगो को बहुत दिक्कत होता है | इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात कर सड़क की समस्या हल करने में प्रयास करें :संपर्क@7036757073, PO@9490957005, MRO@9701346976. (170174) NM
Posted on: Jun 26, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM TELANGANA MADAKAM SEETHARAMULU ROAD PROBLEM
हमारें गाँव में 2 किलोमीटर तक रोड नहीं बना है आने जाने में दिक्कत होती है, शिकायत करने पर सुनते नही
ग्राम-टेकुलगुडेम, पंचायत-तोगगुडेम, ब्लाक-पिनपाका, जिला-भद्रादी कोत्तगूडेम (तेलंगाना) से कलमु रमेश कोया गोंडी में बता रहे हैं कि गाँव में सड़क नहीं है, रास्ते में नाले है, बारिश के कारण पानी भर जाता है, आने जाने में बहुत दिक्कत होती है, गाँव से 2 किलोमीटर तक रोड नहीं बना है, इस विषय पर ITDA कार्यालय के पास आवेदन पत्र 2-3 बार दिए पर कोई सुनते नहीं हैं | इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से निवेदन कर रहे है,दिए नंबरों पर बात कर सड़क बनवाने में मदद करें : संपर्क@7893834832, PO@9490957005, MRO@8143565625. (170154) NM
Posted on: Jun 26, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM TELANGANA KALMU RAMESH ROAD PROBLEM
15 साल से रह रहे है, गाँव में खेती करने से वन अधिकारी मना करते है, मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं...
ग्राम-चिंतलगुंपु, पंचायत-जनापुरम, ब्लॉक-मुलकलपल्लि ,जिला-भद्रादी कोत्तगूडेम (तेलंगाना) से सोडी भीमे अपनी कोया गोंडी में बता रही हैं कि उनके गाँव में 16 घर है 15 साल की पहले से वहां रह रहे हैं, छत्तीसगढ़ से आये है, घर में 5 लोग रहते हैं, गाँव में खेती का काम करने से वन विभाग के अधिकारी मना करते है और खेती को जुताई नहीं करने देते है | इसलिए वे मजदूरी करके अपनी जीवन यापन कर रही हैं| संपर्क नंबर@9100338390. (169964) NM
Posted on: Jun 26, 2020. Tags: AGRICULTURE BHADRADI KOTTHEGUDEM TELANGANA FOREST SODY BHEEME
मैं खेती काम और मजदूरी करके अपने परिवार के साथ जीवन यापन कर रहा हूँ...
ग्राम,पंचायत-मल्लाराम, ब्लाक-पिनपाका,जिला-भद्रादी कोत्तगूडेम (तेलंगाना) से सोयम चुक्कैया कोया गोंडी में बता रहे है, कि वे छत्तीसगढ़ से आये थे, घर में 4 सदस्य हैं जंगल को काटकर खेती का काम कर रहा हूँ | 5 एकड़ जमीन है, जमीन में कपास, चावल लगाते है | लेकिन अभी खेती काम करने को वन विभाग अधिकारी स्वीकार नहीं कर रहे हैं इसलिए मजदूरी काम करके अपने परिवार के साथ जीवन यापन कर रहा हूँ | संपर्क नम्बर@7036447378. (170063) NM
