ककईया गाँथ दे टेढ़ा घसिया...डोमकच गीत-
ग्राम-कोटया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक डोमकच गीत सुना रहे हैं:
लोक लोकड़ी लोकोड़ खोरसा-
ककईया गाँथ दे टेढ़ा घसिया-
बिहाने देबो अमठ पसिया लोकड़ी-
उधम झुरी उधम झुरी कौंवा लोर झुरी-
हम केला देबेच करिहा, जाय बड़ा दूरी-
छानी में आ है नान नान लौकी-
ओ लौकी ला कौन टोरे नान नान लौकी...
Posted on: Jan 04, 2020. Tags: CG MEWALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
Impact : आधार लिंक होने के बाद पेंशन पैसा मिलने लगा...
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास पोया बता रहे हैं, लोलकी निवासी नंदलाल को पेंशन नहीं मिल रहा था क्यों कि उनका आधार बैंक से लिंक नहीं था जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में 16 मार्च 2018 को रिकॉर्ड कराया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है, इसलिये वे सभी मदद करने वाले श्रोताओं को धन्यवाद दे रहे हैं:संपर्क नंबर@7723072470.
Posted on: Jan 03, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
नया राशन कार्ड नहीं मिलने से 2 माह से राशन नहीं मिल रहा है -
ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, तहसील, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया बता रहे हैं उन्हें 2 माह से राशन नहीं मिल रहा है, अधिकारियों का कहना है राशन कार्ड नहीं है जिसके कारण राशन नहीं मिल रहा है, जगदेव प्रसाद का कहना है उन्होंने कार्ड के नवीनीकरण के लिये फॉर्म जमा किया था, लेकिन अभी तक उनका कार्ड नहीं आया जिसके कारण दिक्कत हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: सरपंच@9111234251, सचिव@6261252600, CEO@9195689001, कलेक्टर@9826443377. संपर्क नंबर@6262119523.
Posted on: Jan 03, 2020. Tags: CG JAGDEV PRASAD POYA PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
Impact : काम का पैसा मिल गया मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद...
ग्राम-गंगोत्री, पंचायत-कुप्पा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनीराम बता रहे हैं उन्होंने शौचालय निर्माण का काम किया था उनके साथ और भी लोगो ने काम किया था, जिसका पैसा नहीं मिला था, इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी तब उन्होंने अपनी समस्या को जनपत्रकारिता यात्रा के दौरान सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी, सभी को काम का पैसा मिल गया हैं, इसलिये वे सीजीनेट के सभी मदद करने वाले साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@6268237415.
Posted on: Dec 20, 2019. Tags: CG DHANIRAM IMPACT STORY SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
Impact : संदेश रिकॉर्ड करने के बाद बिजली का बिल कम हो गया है -
ग्राम-नवगोई, थाना-चांदनी बिहारपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बृजभान जयसवाल बता रहे हैं, उनका बिजली बिल बहुत ज्यादा आ रहा था, जिसकी शिकायत उन्होंने विभाग में किया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी तब उन्होंने सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनका बिजली बिल कम हो गया है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7745989780.
