भारत का रहने वाला हूँ, भारत की बात सुनाता हूँ...देश भक्ति गीत-
जिला-जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं :
है प्रीत जहाँ की रीत सदा, मैं गीत वहाँ के गाता हूँ-
भारत का रहने वाला हूँ, भारत की बात सुनाता हूँ-
काले-गोरे का भेद नहीं, हर दिल से हमारा नाता है-
कुछ और न आता हो हमको, हमें प्यार निभाना आता है-
जिसे मान चुकी सारी दुनिया, मैं बात वो ही दोहराता हूँ-
भारत का रहने वाला हूँ, भारत की बात सुनाता हूँ...
Posted on: Jul 20, 2019. Tags: BALRAMPUR CG RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER
नैना जुडाई गईला दर्शन से...गीत-
ग्राम पंचायत-कोटराही, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से पानपति मरावी एक गीत सुना रही हैं:
फूल बनकर मुस्कुराना हम जनाते हैं-
मुस्कुरा के गम भुलाना हम जानते हैं-
मिल जुलकर लोग खुश हैं तो क्या हुआ-
बिना मिले रिश्ते निभाना हम जानते हैं-
स्वागत करेला हम तन मन से-
नैना जुडाई गईला दर्शन से...
Posted on: Jul 19, 2019. Tags: BALRAMPUR CG PANPATI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
फूल मिले या कांटा मिले तुझे...गीत-
ग्राम पंचायत-कर्रा, तहसील-राजपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खलखो एक गीत सुना रही हैं :
फूल मिले या कांटा मिले तुझे-
पत्थर मिले तो हट न जाना-
ईसा मसीह का गवाही बनकर-
संगे-संगे आगे बढ़ना-
दुःख भूख प्यास आयेगा कितना-
हे प्रभु के लोगो पीछे-पीछे न हटना...
Posted on: Jul 18, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SANDHYA KHALKHO SONG VICTIMS REGISTER
सातो बहिनी माई मोर सहेली, माई मोर सहेली...गीत-
ग्राम, पोस्ट-कृष्णा नगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से देवशरण सरुता एक गीत सुना रहे हैं :
सातो बहिनी माई मोर सहेली, माई मोर सहेली-
राउरे चरन में तो गीरल हो, माई गिरल हों-
सातो बहिनी माई रोवत हो, माई रोवत हो-
राउरे चरन में तो गीरल हो माई...
Posted on: Jul 07, 2019. Tags: BALRAMPUR CG DEVASHARAN SARUTA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : संदेश रिकॉर्ड करने के बाद शौचालय बन गया...
ग्राम-मोहली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामलाल आयाम बता रहें है| उनकी शौचालय की समस्या थी| जो आवेदन के बाद भी नहीं बन पा रहा था| जिसे उन्होंने सीजीनेट में 15 जून 2018 को रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद 10 जुलाई 2018 में उनकी समस्या हल हो गई| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिनकी मदद से उनका शौचालय बन गया है | संपर्क नंबर@9399037721.
