मैं खेती काम और मजदूरी करके अपने परिवार के साथ जीवन यापन कर रहा हूँ...

ग्राम,पंचायत-मल्लाराम, ब्लाक-पिनपाका,जिला-भद्रादी कोत्तगूडेम (तेलंगाना) से सोयम चुक्कैया कोया गोंडी में बता रहे है, कि वे छत्तीसगढ़ से आये थे, घर में 4 सदस्य हैं जंगल को काटकर खेती का काम कर रहा हूँ | 5 एकड़ जमीन है, जमीन में कपास, चावल लगाते है | लेकिन अभी खेती काम करने को वन विभाग अधिकारी स्वीकार नहीं कर रहे हैं इसलिए मजदूरी काम करके अपने परिवार के साथ जीवन यापन कर रहा हूँ | संपर्क नम्बर@7036447378. (170063) NM

Posted on: Jun 26, 2020. Tags: AGRICULTURE CHUKKAIAH BHADRADI KOTHAGUDEM TELANGANA SOYAM

पाल्वागु गाँव में 15 साल से रह रहे है, लेकिन रोड नहीं बना है, कृपया मदद करें...

ग्राम-पालवागु,पंचायत-वेंकटापुरम,ब्लाक-अश्वापुरम,जिला-भद्रादि कोत्तगूडेम (तेलंगाना) से मडकम राजु अपनी कोया गोंडी में बता रहे हैं कि इस गाँव में 15 साल से रह रहे हैं लेकिन अभी तक सड़क नहीं बना है, बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत दिक्कत होता है इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं को अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियों से संपर्क कर सड़क बनवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@6300533154, सरपंच@7013330811, MRO@9701346976, PO@9490957005

Posted on: Jun 24, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM TELANGANA MADAKAM RAJU ROAD PROBLEM

हमारें गाँव में बिजली नहीं है,शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है... मदद करें

ग्राम-मल्लेलामडुगु, ब्लाक-अश्वापुरम,जिला-भद्रादी कोत्तगूडेम (तेलंगाना) से गुंडि सुखानि बता रहे हैं, कि उनके गाँव में बिजली की समस्या है, 16 साल से रह रहे हैं लेकिन अभी तक बिजली नहीं है,जंगल के पास रहते है,गाँव में 23 घर है रात समय में सांप बिच्छु भी घूमते हैं बहुत दिक्कत होती है, इस विषय पर ITDA कार्यालय के पास आवेदन पत्र दिए गए है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है कि दिए नंबरों पर बात कर गाँव में बिजली लगवाने में प्रयास करें : संपर्क@ 6300928946, PO@9490957005,
कलेक्टर@8744243035,MRO@9701346976. (170198) NM

Posted on: Jun 24, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM TELANGANA ELECTRICITY PROBLEM GUNDI SUKHANI

हमारे गाँव में बिजली की समस्या है,रात के समय पैदल जाने को डर लगता है, कृपया मदद करें

ग्राम-टेकुलगूडेम, पंचायत-तोगगुडेम, ब्लाक-पिनपाका, जिला-भद्रादी कोत्तगूडेम (तेलंगाना) से कलमु रमेश बता रहे है कि उनके गाँव में बिजली की समस्या है, रात समय में बहुत दिक्कत हो रही है,रात में उपयोग करने को सोलर लाइट भी नहीं है,ये समस्या 20 साल से है,कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किये है बिजली देंगें बोलते है पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है, वे इसलिए सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके बिजली लगवाने में प्रयास करें : संपर्क@ 7893834832,PO@9490957005, कलेक्टर@8744243035, MRO@8143565625. (170082) NM

Posted on: Jun 24, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM TELANGANA ELECTRICITY PROBLEM KALMU RAMESH

हमारे गाँव में 36 घर है बिजली नहीं है, शिकायत करने पर कोई अधिकारी ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें...

ग्राम-बुडुगुला, पंचायत-बुग्गा, ब्लाक-मनुगुरु, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से वेट्टि गंगाराजु बता रहे हैं कि उनके गाँव में बिजली की समस्या है, गाँव में 36 घर है, छोटा सोलर लाइट का उपयोग करते हैं, बिजली न होने के वजह से रात के समय बहुत दिक्कत हो रही है, MRO कार्यालय के पास दो तीन बार आवेदन पत्र दिये लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि सम्बंधित अधिकारियों से बात कर बिजली की समस्या हल करने में मदद करें :संपर्क@7660896476. सरपंच@8185954200, उपसरपंच@8500596609, MRO@9866519557, PO@9490957005. (170106) NM

Posted on: Jun 24, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM TELANGANA ELECTRICITY PROBLEM WETTI GANGARAJU

« View Newer Reports

View Older Reports »