हमारे गाँव के तालाब का पानी बहुत गन्दा है, नहाने में दिक्कत है कोई सफाई नहीं करवा रहा...

ग्राम-टिकरापारा, पंचायत-रानी डोंगरी, तहसील-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से अशोक देवांगन बता रहे है कि उनके गाँव के तालाब का पानी है बहुत गन्दा है लोग बीमार पड़ रहे है और खुजली हो रहा है और पशु भी उस पानी को नही पीते है, उसके कारण नहाने धोने के लिए बहुत समस्या हो रही है.उसको साफ करवाने के लिए उन्होंने पंचायत मे शिकायत किये लेकिन अभी तक नही हुआ है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियों से बात कर तालाब की सफाई करवाने में मदद करें: उपसरपंच@8458846175, C.E.O.@9425228067. बस्तीराम नागवंशी@9425648073.

Posted on: Jan 16, 2018. Tags: ASHOK DEVANGAN YOGESH DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER

I'm cooking for children in Anganwadi for 2 years, No wages yet, Please help...

Ashok Kori is visiting Hardaunha village, Teduni Panchayat, in Jaba block of Rewa district in Madhya Pradesh and meets an older lady called Surajkali who tells him that she is cooking in local Anganwadi from 2 years but has not got any wages yet. She has been running after officers all over but no one has helped. You are requested to call Supervisor@9713799431, Village secretary@9630779778, Collector@9425903973, CEO@9425847145 to help her. For more Ashok@9713063019

Posted on: Jan 15, 2018. Tags: Ashok Kori SONG VICTIMS REGISTER

कोयल बोली कुकू बिल्ली बोली म्याऊ...बाल कविताएं -

ग्राम-हरदोहा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (म.प्र.) से अशोक कोरी के साथ छात्र सुमित और अजय हैं जो कुछ बाल कविताएं सुना रहे हैं:
कोयल बोली कुकू बिल्ली बोली म्याऊ-
चीटी बोली सुनना हैं तो आना मेरे गाँव-
बंदर कूदे डाली-डाली बरगद देता छाँव-
2.
लाला जी ने केला खाया, उसका छिल्का वहीँ गिराया-
तोंद फुलाकर कदम बढाया, पाँव के नीचे छिल्का लाया-
लाला जी गिरे धडाम, मुहं से निकला हायराम, हायराम...

Posted on: Jan 15, 2018. Tags: ASHOK KORI SONG VICTIMS REGISTER

बाग मा कोयलिया बोलय, बोलय मीठी बानी हो...बघेली विवाह गीत

अशोक कोरी, ग्राम-हरदौहाँ ,पंचायत-तेदूनी, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से विवाह में गाया जाने वाला सुहाग गीत गा रहे हैं:
बाग मा कोयलिया बोलय बोलय मीठी बानी हो-
मंडपये डेरिया रोवये,रोवए विनती डार हो – अाजा मोरी बाली हये उमरिया
नाही देऊ कि सुदिन-
जइसे जल मा मछली तड़पे-
वइसे तड़पये बेटी हो –
कि तडपि-तड़पि बेटी करए बिनती हो-
पापा मोरी बालि उमरिया नही देऊ सुदिन हो – बाग मा कोयलिया बोलय-
चाचा मोरी बालि उमरिया नही देऊ सुदिन हो – बाग मा कोयलिया बोलय...

Posted on: Jan 01, 2018. Tags: Ashok Kori SONG VICTIMS REGISTER

गोंडी की पढ़ाई शुरू हुई हैं पर इस विषय की कोई परीक्षा नहीं होती इसलिए कोई ध्यान नहीं देता...

ग्राम-कोटपारा, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से अशोक नेताम जो गोंडी शिक्षक है उसके पाठ्यक्रम के बारे में बता रहे है कि उनके जिले के तीन ब्लाक दुर्गकोंदल, कोयलीबेडा, अंतागढ़ में गोंडी पाठ हिंदी विषय में समाहित किया गया है और बच्चो को उसके आधार पे शिक्षा दिया जा रहा है मगर इसमें थोडा निराश लग रहा है कि अर्द्ववार्षिक परीक्षा है और परीक्षा में गोंडी के कोई प्रश्न नहीं है या परीक्षा में नहीं दे रहे है चूंकि परिक्षा में यह शामिल नहीं है इसलिए बच्चे भी इस विषय पर ध्यान नहीं देते है और गोंडी को पाठयक्रम में शामिल किया गया है इसे भी कुछ लोग हटाने की प्रयास कर रहे है अगर इसे पाठ्यक्रम में शामिल किये है तो उनको परीक्षा में शामिल करना चाहिए ऐसा उनका कहना है. बस्तीराम@9575256339.

Posted on: Dec 20, 2017. Tags: ASHOK KUMAR NETAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »