झूमर जाबे ओ कोयली झूमर जाबे...गीत-
ग्राम-पोलमी, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से उर्वषी नायक एक गीत सुना रही हैं :
झूमर जाबे ओ कोयली झूमर जाबे-
झूमर जाबे ओ आमा के डार मा झूमर जाबे-
झूमर जाबे रे भौंरा झूमर जाबे-
झूमर जावे रे भौरा झूमर जावे-
झूमर जाबे रे फुलवारी बाग भौंरा झूमर जाबे-
झूमर जाबे ओ कोयली झूमर जाबे-
झूमर जाबे ओ आमा के डार मा झूमर जाबे...
Posted on: Aug 25, 2019. Tags: CG KABIRDHAM SONG URWASHI NAYAK VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : ह्रदय में दर्द होने की समस्या का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) वैद्य एच डी गांधी ह्रदय में दर्द होने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| अर्जुन की छाल मोटी वाली 250 ग्राम लेकर, एक लीटर पानी में उबालें| जब वह एक पाव बच जाये| उसमे 100 गुड मिलाकर रख लें| 6 चम्मच दवा और 6 चम्मच पानी मिलाकर दिन में दो बार सेवन करने से लाभ हो सकता है| भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ, मैदा, शक्कर, नमक का सेवन कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच दी गाँधी@9111061399.
Posted on: Aug 24, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
मधुबन में राधिका नाचे रे...गीत-
ग्राम-पर्री, तहसील-लखनपुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से संदीप दास महंत एक गीत सुना रहे हैं :
मधुबन में राधिका नाचे रे-
गिरधर की मुरलिया बाजे रे-
पग में घुँघर बाँध के, घुँघटा मुख पर डाल के-
नैनन में कजरा लगा के रे-
डोलत छम-छम कामिनी, चमकत जैसे दामिनी
चंचल प्यारी छब लागे रे...
Posted on: Aug 24, 2019. Tags: CG SANDIP DAS MAHANT SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER
Impact : हैण्डपंप सुधार होने से पानी की समस्या हल हो गयी...
मौहारी पारा, ग्राम पंचायत-बेलबहरा, तहसील-खडगवां, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से शंकर सिंह कोर्चे बता रहे हैं| उनके पारा में 7 महीने से हैण्डपंप ख़राब था| जिसके कारण पानी की समस्या हो रही थी| समस्या को हल कराने के लिये उन्होंने संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन किया था| लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था| जिसके 20 दिन बाद कर्मचारी हैण्डपंप का सुधार कर दिये| इसलिये वे मदद करने वाले सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@8959903256.
Posted on: Aug 24, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KORIYA PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु...गीत-
तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से महारथी राना एक गीत सुना रहे हैं :
सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु-
करते है हम शुरु आज का काम प्रभु
शुद्ध भाव से तेरा ध्यान लगाये हम-
विद्या का वरधान तुमि से पाए हम-
तुमि से है आगाज तुमि से अंजाम प्रभु-
करते है हम शुरु आज का काम प्रभु-
गुरों का सत्कार कभी न भूले हम...
