कुछ खोना है कुछ पाना...गीत-
पोलमी, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से उरवासी कुमारी एक गीत सुना रही हैं :
कुछ खोना है कुछ पाना-
हा हा रे संगी जीवन का खेल पुराना-
सुख दुःख के सडगरी मा-
हमला है चल के जाना-
कुछ खोना है कुछ पाना-
हा हा रे संगी जीवन का खेल पुराना...
Posted on: Aug 27, 2019. Tags: CG KABIRDHAM SONG URVASI KUMARI VICTIMS REGISTER
आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झाँकी हिंदुस्तान की...गीत-
गीदम, जिला-दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से ओमेश्वरी कश्यप, समीरा नाग और अनामिका कश्यप एक गीत सुना रहे हैं :
आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झाँकी हिंदुस्तान की-
इस मिट्टी से तिलक करो ये धरती है बलिदान की-
वंदे मातरम, वंदे मातरम-
उत्तर में रखवाली करता पर्वतराज विराट है-
दक्षिण में चरणों को धोता सागर का सम्राट है-
जमुना जी के तट को देखो गंगा का ये घाट है बाट...
Posted on: Aug 27, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
लोगो को विश्वास है, मंदिर में पूजा करने से दुःख, समस्यायें दूर होती हैं...
ग्राम-छापरभानपुरी, ब्लाक-तोकापाल, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से हरदेव बघेल बता रहे हैं| उनके गाँव में एक मंदिर है| जिसमे शनिवार और मंगलवार को पूजा होता है| उस जगह पर लोग दूर-दूर से आते हैं| उनको मंदिर में श्रद्धा है| जिसके कारण वे आकर पूजा प्रार्थना करते हैं| और मन्नते मागते हैं| लोगो का मानना है| इससे उनके दुःख दूर होते हैं| समस्याओं का हल निकलता है| शांति मिलती है| ये कार्य वे कई साल से कर रहे हैं|
Posted on: Aug 27, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG JAGDALPUR SONG STORY VICTIMS REGISTER
रावन राजा बड़े बलवाना...गीत-
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास पोया एक गीत सुना रहे हैं :
रावन राजा बड़े बलवाना-
सूरपुर में करथे पयाना-
कोन हर घड़ा मांजे कोन हर झाड़ू मारे-
कोन बहारे अंगना रे-
सूरपुर में करथे पयाना...
Posted on: Aug 27, 2019. Tags: CG KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बवासीर बीमारी का घरेलू उपचार-
ग्राम-कुम्हारगनिया, पोस्ट-बाजार चारभाटा, तहसील-सहसपुर, लोहारा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कनकराम कौशिक बवासीर का घरेलू उपचार बता रहे हैं| एक चम्मच जीरा लेकर पीस लें, और उसमे घी मिला लें| उसके बाद गर्म कर ठण्डा कर सेवन करना हैं| दूसरा जीरा में हल्का मिश्री मिलाकर सेवन कर सकते हैं| जिनको शुगर की बीमारी नहीं है| ऐसा प्रयोग करने से लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : कनकराम कौशिक@9179998149.


