रोड नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-कोड़ेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोहन पोयाम बता रहे है, गाँव में सड़क नहीं बना है, गाँव में सड़क के लिये सरपंच ने विधायक के पास अपनी बात को निवासियों ने रखा लेकिन सड़क नहीं बन रहा है| कई दिनों से आवेदन दे रहे हैं| जिसकी लम्बाई लगभग 10 किलोमीटर है|सड़क नहीं होने से आने जाने में दिक्कत होती है, बारिश के दिनों में दिक्कत बढ़ जाती है| निवासी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर सड़क बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@6264763888.

Posted on: Dec 04, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG KODENAR ROAD PROBLEM SOHAN POYAM

धन्यवाद के साथ स्तुति गाऊंगा हे यीशु मेरे खुदा...मसीह गीत-

जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रिया गीत सुना रही हैं:
धन्यवाद के साथ स्तुति गाऊंगा-
हे यीशु मेरे खुदा-
उपकार तेरे है बेसुमां-
कोटि-कोटि स्तुति धन्यवाद-
योग्यता से बढ के दिया है-
अपनी दया से तूने मुझे...

Posted on: Dec 04, 2021. Tags: CG SONG RIYA BALRAMPUR

तुमने जो मेरे कब्र पर,आकर के मुस्कुरा दिया...गजल-

जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से बिरेन्द्र गंधर्व एक गजल सुना रहे हैं:
तुमने जो मेरे कब्र पर,आकर के मुस्कुरा दिया-
बिजली चमक के गिर पड़ी-
सारा कफन जला दिया-
मै सो रहा था चैन से-
ओढ़े कफ़न मजार में-
यहाँ भी सैतान अ गई,किसने पता बता दिया...

Posted on: Dec 02, 2021. Tags: CG GAJAL RAJNADGANV SONG VIRENDRA GANDHARV

हैण्डपंप खराब होने से लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-हलवा, डोंगरीगुडा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोनधार मांडवी बता रहे हैं उनके गांव में हैण्डपंप खराब हो गया| लोगों को दुसरे मोहल्ले से पानी लाना पड़ता| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें लेकिन अभी तक कोई कारवाही नहीं हुई इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहें हैं अधिकारियों से बात कर के हैंडपंप लगवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9399252740.

Posted on: Dec 02, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA HALWA PROBLEM SONADHAR MANDAVI WATER

मेरा राशन कार्ड नहीं बना है, आवेदन पर सुनवाई नहीं होती है, कृपया मदद करें...

पनारा पारा, ब्लाक-बीजापुर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साथ बिमला बता रही है की उनका राशनकार्ड नहीं बना है, बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, वे मजदूरी कर अपना घर चलाते हैं, इसके लिये उन्होंने कलेक्टर को आवेदन कियें, लेकिन अभी तक नही बना है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर राशनकार्ड बनवाने में मदद करें : नगरपालिका का संपर्क@6260414371, नगर पालिका अध्यक्ष@6260714410, संपर्क@8305481550.

Posted on: Dec 02, 2021. Tags: BIJAPUR CG PDS PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »