गणपति तोर मुसवा वाहन...गीत-

ग्राम-पोलमी, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से चतुरराम साहू एक गीत सुना रहे हैं :
गणपति तोर मुसवा वाहन, तोर भरोसा मा आये हवन-
दर्शन के हवैये अभिलाषी, बेटा शुभ लाभ तोर बेटी संतोषी-
तै चित्रकोटी देवता सबले पहिले तोर पूजा करिन तोला बड़का जान के-
चारो दुनिया ले घूम के तैंतिस कोटी घूमके माता-पिता ला सार जान के-
गणपति तै मुसवा वाहन, तोर भरोसा मा आये हवन-
दर्शन के हवैये अभिलाषी, बेटा शुभ लाभ तोर बेटी संतोषी...

Posted on: Sep 12, 2019. Tags: CG CHATURRAM SAHU KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

मोर माटी के मितान, सुन मजदुर किसान...गीत-

जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
मोर माटी के मितान, सुन मजदुर किसान-
जुल्म अत्यचारी ला मिटाय बर चलो-
संघर्ष और निर्माण, संघर्ष और निर्माण-
भाई रखवाला किसान भोला भाला-
मेहनत कस मजदूर दुनिया बनाने वाला-
हमर गा कमाई मा दुनिया हा जियत हे-
कोन बैरी पापी हमर लहू ला पियत हे-
भाई नौ जवान चलो सीना तान-
मजदूर और किसान उठाओ गा जवान-
जुल्म अत्याचारी ला मिटाय बर करो-
संघर्ष और निर्माण, संघर्ष और निर्माण-
भाई मन फेका बांधो, बहनी मन कछोरा भीडो-
जुल्म अत्याचारी ला मिटाय बर आघू बढ़हो-
भाई नौ जवान चलो सीना तान-
मजदूर और किसान उठाओ गा जवान-
संघर्ष और निर्माण, संघर्ष और निर्माण...

Posted on: Sep 12, 2019. Tags: CG KABIRDHAM NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER

राम भजो भाई गोविंदा भजो भाई...भजन गीत-

ग्राम-कोटया, थाना,विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गया प्रसाद रजवाड़े एक भजन गीत सुना रहे हैं:
राम भजो भाई गोविंदा भजो भाई-
राम के भजन में दुःख बिसराई-
दुःख बिसराई रामा दुःख विसराई-
राम धरे धनुवाला लक्ष्मण धरे बाण-
सीता माई के खोज में निकले हनुमान-
हरा-हरा गाज मारे हरा पतई झरे-
राम लक्ष्मण बाण मारे एको गो नई पड़े-
राम भजो भाई गोविंद भजो भाई-
राम के भजन में दुःख बिसराई...

Posted on: Sep 12, 2019. Tags: CG GAYA PRASAD RAJWADE SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

बीमारी से बचने के लिये साफ सफाई रखें, नाली में पानी न रुकने दें...

ग्राम-नीलकंठपुर, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया बता रहे है, आज हम कई तरह तरह के बीमारीयों से जूझ रहे हैं, जिसमे से मच्छरों का एक अहम भूमिका है, मच्छर के काटने से बुखार, डेंगू, मलेरिया आदि रोग होते है| मच्छर से फैलने वाले इस बीमारी को रोकने हेतु अपने आस पास गंदगी और नाली में पानी जमा ना होने दें | मच्छर से बचने के लिए मच्छर दानी का उपयोग करना चाहिए|
मलेरिया के दाई तोर छोर लंबा लंबा-
अरे छोर ला गाडाय दे हे रे-
बीमारी ला फैलाय दे हे रे...

Posted on: Sep 12, 2019. Tags: CG JAGADEV PRASAD SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

Impact : सीसी रोड बन जाने से लोगो खुश हैं, सड़क पर कीचड़ नहीं होता-

ग्राम-सोनगरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मानु बहेरा बता रहे हैं, नवापारा के वार्ड क्रमांक 15 में 600 मीटर सीसी रोड नहीं बना था, जिसके कारण बरसात के दिनों में बहुत कीचड़ होता था, आने जाने में परेशानी होती थी, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया, जिसके बाद गर्मी के महीने में वर्ष 2019 में उनकी समस्या हल हो गयी, गाँव में सीसी रोड बन गया है, इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@9340821483.

Posted on: Sep 11, 2019. Tags: CG IMPACT STORY MANU BAHERA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »