पुलिया नहीं होने के कारण लोगों के आने-जाने में परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-गोरियापाल, पटेलपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोमुनाथ पोडियाम बता रहे हैं उनके गांव में पुलिया नहीं बना है, खेत के बीच में नाला है, लोगों को खेत जाने में परेशानी होती है| रोड बना है, उसमें में बरसात के समय रोड के ऊपर से पानी जाता है| इसलिए ग्रामवासी परेशान होकर सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, संपर्क नंबर@6267859493.
Posted on: Nov 23, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG DAM GORIYAPAL PROBLEM SOMUNATH PODIYAM
हमारे गांव में शौचालय अधुरा बना है, लोगों को बहुत परेशानी होती है-
ग्राम-पूसेम, स्कूल पारा, पंचायत-बिरगालीपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बसंत कश्यप बता रहे हैं उनके गांव में शौचालय अधुरा बना हैं, 2 साल हो गया उसमे कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, लोगों को शौच के लिए दूर जाना पड़ता है| इसलिए ग्रामवासी परेशान होकर सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, संपर्क नंबर@7999696950.
Posted on: Nov 23, 2021. Tags: BASNT KASHYAP BASTANAR BASTAR BIRGALIPAL CG PROBLEM TOILET
हमारे गांव में रोड की बहुत समस्या है, लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है,
ग्राम पंचायत-गोरियापाल, पटेलपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोमुनाथ पोडियाम बता रहे हैं उनके पटेलपारा में रोड नही बना है| बरसात के दिनों लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है| रोड के लिए आवेदन कियें हैं लेकिन अभी तक नहीं बना है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की 3 पारा में सीसी रोड नहीं बना है वहां रोड बनवाने में मदद करें: CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, संपर्क नंबर@6267859493.
Posted on: Nov 23, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG GORIYAPAL PROBLEM ROAD SOMUNATH PODIYAM
गाँव में रोड नहीं होने के कारण बरसात के समय लोगों को आने जाने मे बहुत परेशानी होती है-
ग्राम-पूसेम, स्कूल पारा, पंचायत-बिरगालीपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बसंत कश्यप बता रहे हैं की उनके गाँव में रोड की बहुत समस्या है| स्कूल पारा से पटेल पारा तक 3 किलोमीटर है| बरसात के दिनों मे लोगों को आने-जाने मे बहुत परेशानी होती है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किए हैं| लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है| इसलिए सीजिनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं की दिए गए नंबर पर बात कर समस्या को निराकरण कराने में मदद करें: CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, संपर्क नंबर@7999696950.
Posted on: Nov 23, 2021. Tags: BASNT KASHYAP BASTANAR BASTAR BIRGALIPAL CG PROBLEM ROAD
विकलांग पेंशन नहीं मिलने के कारण बहुत दिक्कत होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-हलवा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोनाधर मांडवी बता रहे हैं उनके गांव में चार साल के एक बच्चा है, वे बचपन से विकलांग है| उसका सटीफीकेट बना है, लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लोग नहीं दे रहे हैं, इसके लिए कई बार बोल चुके लेकिन अभी तक कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसलिए सीजिनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9399252740, दरभा सीईओ@8959393222, कलेक्टर@8458956694.
