काम बंद है, लॉकडाउन में गाँव नहीं जा सकते हैं, रहने के लिये समस्या हो रही है-
ग्राम-केसनन, जोगेश्वरी रोड, तालुका-हवेली, पुणे (महाराष्ट्र) से दीपाली घोडके बता रही हैं, वे लॉकडाउन में हैं, उनके पाति वहां काम करते हैं, लेकिन अभी काम बंद है, परिवार में 4 सदस्य हैं, लॉकडाउन के कारण गाँव नहीं जा सकते हैं और घर में खाने की समस्या है, मकान का भाड़ा देने के लिये भी पैसे नहीं हैं, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क मदद करें : संपर्क नंबर@9021358749. (167867)
Posted on: May 20, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DIPALI GHODAKE MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER
री री लोयो रे रेलों ले जोडिगये जोडिग दादा लो चीरो चीरो कुरे...गोंडी गीत-
नगर पंचायत-भामरागढ, जिला गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) माली चेतु कलमोटी एक गोंडी गीत सुना रही है :
री री लोयो रे रेलों ले जोडिगये जोडिग दादा लो चीरो चीरो कुरे-
नाटो दादा नाटोल येलो मन्दान मनों इन्दाने-
बोसकें रुपया पुनविने येलो पोलो माडका लोरी कितिरे-
येलो पोलो मोलोल पोलो कितिरे ओ चीरो चीरो कुरे-
क्साते मुडसिन डोलकले -इंजोर बिचार कितने...
Posted on: May 20, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADHCHIROLI MH GONDI SONG MALI CHETU KALMOTI
राशन कार्ड नहीं है, राशन की समस्या है, मदद करें-
ग्राम-करजरा, थाना-बजेरियन, पोस्ट-मझौली, जिला-गया (बिहार) से शिवरतन कुमार बता रहे हैं, लॉकडाउन के कारण उन्हें खाने की समस्या हो रही हैं, परिवार में 7 सदस्य हैं, राशन नहीं है, राशन कार्ड नहीं बना है घर चलाना मुश्किल हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : शिवरतन कुमार@9944045487. (167892)
Posted on: May 20, 2020. Tags: BIHAR CORONA PROBLEM SHIVRATAN KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
मलनार, कोंडागांव : एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है, आवेदन पर सुनवाई नहीं हो रही है...
ग्राम-मलनार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से बालमती सोरी बता रही हैं कि आवास पारा में पानी की समस्या है, उनको पानी के लिये दूसरी जगह जाना पड़ता है, लगभग 1 किलोमीटर की दूरी है, वे विभागीय अधिकारियों के पास कई बार आवेदन दे चुकी हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही हैं, लोग आज भी पानी की समस्या से परेशान हैं, गाँव में करीब 100 की जनसँख्या है, वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@8720824379. सचिव@9399664609.
Posted on: May 20, 2020. Tags: BALMATI SORI CG KONDAGAON SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
Impact: खाने की समस्या हो रही थी, सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद मदद मिला...
मराठी स्कूल के पीछे, खांडवे नगर, वागोली, पुणे (महाराष्ट्र) से भोसले अलीका संबादी बता रही हैं कि वे लॉकडाउन में रह रही हैं, खाने की समस्या हो रही है, परिवार में 5 सदस्य हैं, किराये के मकान में रहते हैं, काम नहीं कर पाने के कारण दिक्कत हो रही है, इसलिये सीजीनेट श्रोताओं से मदद की अपील किया और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राहत राशन की मदद हो गई, वे सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@7066648897.
