सांचा एक राम मेरे मन उपवन में...गीत-

ग्राम-गारे, विकासखण्ड तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से समीर सिदार एक गीत सुना रहे हैं:
सांचा एक राम, सांचा एक राम-
मेरे मन उपवन में इस जन जीवन में-
कब होगा सबेरा, राम जाने मेरे राम जाने-
मैंने ये देखा है फूल खिलते हैं-
पांव में भंवर गुनगुनाते है-
मेरे मन उपवन में इस जन जीवन में...

Posted on: Sep 17, 2019. Tags: CG RAIGARH SAMIR SIDAR SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में 5 माह से टीकाकरण के लिये नर्स नहीं आ रही हैं, आवेदन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं...

ग्राम-डंगनी, पंचायत-महामाई, थाना-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से बृजराम गोंड बता रहे हैं, उनके गाँव में 5 माह से टीकाकरण के लिये नर्स नहीं आ रही हैं, जिससे गर्भवती महिलाओं और बच्चो को टीकाकरण नहीं लग रहा है, गाँव से चिकित्सालय 20 किलोमीटर दूर है, जिससे लोग वहां नहीं जा पाते, उन्होंने इस समस्या के निराकरण के लिये अधिकारी के पास आवेदन किया, लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरो पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सुपरवाइजर@7697781354. संपर्क नंबर@9098794688.

Posted on: Sep 17, 2019. Tags: BRIJRAM GOND CG MUNGELI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

भारत माता तेरे दरबार में जो आते हैं...गीत-

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवती, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं:
भारत माता तेरे दरबार में जो आते हैं-
झोलिया भरते हैं खाली नही वे जाते हैं-
हम तो चले आयें हैं दिल में ये अरमान लिये-
हम तो चले आये हैं माता दिल में ये अरमान लिये-
करना हैं हमे दिल में ये ठान लिये-
भारत माता तेरे दरबार में जो आते हैं-
झोलिया भरते हैं खाली नही जाते हैं...

Posted on: Sep 17, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

तीना ना मोर नानो रे, तीना नाना मोर नान रे...गोंडी गीत-

ग्राम पंचायत-खोड़गाँव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से ईतवारु एक गोंडी गीत सुना रहे हैं :
तीना ना मोर नानो रे, तीना नाना मोर नान रे-
साड्डी पुर सार ते तोर चल्ले मदेर रेयो-
ओहोर चल्ले मांदर रे-
अप्पन मंदन देश ते हन्नोर बार केवे-
तीना ना मोर नानो रे, तीना नाना मोर नान रे...

Posted on: Sep 16, 2019. Tags: CG GONDI NRAYANPUR PANCHU MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

पाईप लगवाने के लिये आवेदन करते हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

पथरापारा, ग्राम-बर्गीडीह, पंचायत-बडवार, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुंदरलाल, रामजीत और नुर्मनिया बता रहे हैं, वार्ड क्रमांक 8 के पथरापारा के हैण्डपंप में पाइप की कमी के कारण पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा है, जिसके कारण पानी की समस्या हो रही हैं, पारा में 12 घर है, लोगो ने गाँव के सरपंच को इस संबंध में कई बार आवेदन दिया है लेकिन सरपंच ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसलिये ग्रामवासी सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर, समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : PHE@8120171919, 7079033444, सरपंच@6264452785, सचिव@9754812947. संपर्क नंबर@9646785519.

Posted on: Sep 16, 2019. Tags: CG PROBLEM ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »