स्वास्थ्य स्वर : घाव को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांघी घाव ठीक करने का घरेलु उपचार बता रहे हैं, नीम के पेड़ की छाल 100 ग्राम लेकर एक मिट्टी के बर्तन में रखकर उसे मिट्टी से लेप कर लें, उसके बाद उसे जलाकर कर भस्म बना लें, उसके बाद बाहर निकालकर उसमे सरसो का तेल मिलाकर क्रीम बना लें| उस लेप को रुई में लेकर घाव पर लगायें, लाभ हो सकता है, लेप का उपयोग करने से पहले नीम पानी से घाव को साफ करें| ये प्रक्रिया दिन में दो बार करें| भोजन में बैगन, मटर, चना, गुड, भुनी मछली, उड़द दाल, मसूर की दाल, सेमी का सेवन न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: Oct 03, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
भक्ति गीत : मना के लाबो जी मना ले लाबो न, लाला लंगुरवा ला मना के लाबो जी...
ग्राम-तालदेवरी, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कुश कुमार एक गीत सुना रहा है:
मना के लाबो जी मना ले लाबो न-
लाला लंगुरवा ला मना के लाबो जी-
मना के लाबो चला लाला लंगुरवा ला-
रामचंद्र के भगत मयारू-
माई के दुलरवा ला मना के लाबो-
त्रिशूल, धनुषवा के मन नही आवे-
मन नही आवे लंगुरवा मन नही आवे-
मना के लाबो जी मना ले लाबो न-
लाला लंगुरवा ला मना के लाबो जी...
Posted on: Oct 03, 2019. Tags: KUSHKMAR RAIGARH CG SONG VICTIMS REGISTER
शौचालय बनवाने के बाद ग्रामीणों को नहीं मिले पैसे...कृपया मदद करे-
“दूजराम गोंड” ग्राम-डंगनिया, पंचायत-महामाई, थाना-लोरमी, जिला मुंगेली (छत्तीसगढ़) से बिरसो बाई बता रही है शौचालय निर्मित प्रोत्साहन राशि नही मिलने की समस्या बता रहा है. सरपंच और सचिव ने ग्रामीणों को निर्माण के बाद पैसे मिलने की बात कही थी। इसलिए ग्रामीणों ने अपने नाते रिश्तेदारों व गांव के समृद्ध लोगों से रुपए कर्ज पर लेकर अपने-अपने घरों में शौचालय तैयार कराया। 8-10 तक सरपंच और सचिव के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन एक रुपए भी नहीं मिला है इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है. सरपंच@9165018206.
Posted on: Oct 03, 2019. Tags: DUJRAM MUNGELI CG SONG VICTIMS REGISTER
महात्मा गाँधी जयंती दिवस गीत : आ हो सवारियां तो जाओ बजरिया तो-
ग्राम-नवापारा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से गीत बाई 2 अक्टूबर महात्मा गाँधी जयंती दिवस पर एक गीत सुना रही है:
आ हो सवारियां तो जाओ बजरिया तो-
लाओ चुनिरिया खादी के-
जय बोलो महात्मा गाँधी की-
खादी की चुनरी बड़ा रंगा-रेजवा-
खादी की चुनरी से डरे अंग्रेजवा-
लाओ लहरिया अजदिया के-
Posted on: Oct 03, 2019. Tags: PURNIMA SAHU KABIRDHAM CG SONG VICTIMS REGISTER
Impact : सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड कराने के बाद बैंक के खाते में पैसा आ गया...
ग्राम-अलका, पोस्ट-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) सुरेश कुमार बता रहे हैं. उन्होंने कक्षा 10वी की परीक्षा सन 2017-18 में उत्तीर्ण की है| धामनी समिति द्वारा तेंदू पत्ता संग्रहण विवरण कार्ड पर एक जानकारी दी गयी थी| कि 75 प्रतिशत से अधिक अंक से पास होने वाले बच्चो को 15 हजार रुपये दिये जाते है जो वही दिए जाने वाली राशि नही मिला था| जिसे सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये थे. सीजीनेट स्वर सन्देश सुनने वाले साथियों की मदद से तेंदू पत्ता संग्रहण विवरण राशि दिलाने में सहयोग किये जो सभी सीजीनेट स्वर सुनने वाले एंव अधिकारियों को धन्यवाद कर रहे है.
