जागो जागो जागो गोंडवाना...गोंडवाना गीत
ग्राम-अलका, पोस्ट-चलगली, विकासखंड-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से दिलीप कुमार एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
जागो जागो जागो गोंडवाना-
सगा हमर जागो जागो रे-
जागो जागो जागो रे गोंडवाना-
सगा गोडवाना सगा भैया वो...
Posted on: Jul 03, 2018. Tags: BALRAMPUR CG DILEEP KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : शुगर बीमारी का घरेलू उपचार और उपयोग-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी शुगर जिसे मधुमेश और डायबिटीज के नाम से जाना जाता है का घरेलू उपचार बता रहे हैं, बरगद की छाल 100 ग्राम, सदाबहार की पत्ती 100 ग्राम, बंजिरा 100 ग्राम, जामुन की गुठली 100 ग्राम, करेला के बीज 100 ग्राम, बेल पत्ती 100 ग्राम, बबूल की पत्ती 100 ग्राम सभी को साफ कर पीस कर चूर्ण बना लें और सुरक्षित रख लें, एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार खाली पेट पानी के सांथ सेवन करें, इससे लाभ हो सकता है, भोजन में मीठी चीजों का प्रयोग न करें चावल, आलू, मीठे फलों का प्रयोग न करें, दिन में थोड़ा-थोड़ा भोजन लें, अंकुरित अनाज और कोदो चावल का प्रयोग करें, नियमित व्यायाम करें : एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Mar 14, 2018. Tags: CG HD GANDHI RAIPUR SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER
पहले हमारी स्थिती बहोत ख़राब थी, अब कुछ सुधार हो रहा है...कहानी-
शांतिनगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से लालसाय कावडे बता रहे हैं, उनकी गाँव की स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी और आर्थिक स्थिती भी खराब थी, इस कारण वे शहर में आकर बस गये और वहां काम कर अपना जीवन जीने लगे | अभी वे झोपड़ी बनाकर रहते है और मजदूरी कर अपना घर चलाते हैं, उन्हें सरकार की किसी योजना के बारे में पता नहीं चलता, वे नये लोगो से बात करने से घबराते हैं, आज वो मध्यप्रदेश के सीजीनेट के सांथियो से मिले उनके काम के बारे में जाने तो बहुत अच्छा लगा उनका कहना है कि वे भी लोगो की मदद करने की कोशिश करेंगे | वे लोग 2003-04 से शहर में रह रहे हैं, अभी स्थिति में कुछ सुधार हो गया है |
Posted on: Mar 14, 2018. Tags: BASTAR CG NARAYANPUR SARLA SHRIWAS SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में बिजली का ट्रांसफार्मर 6 महीने से ख़राब है शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं हैं...
ग्राम+पोस्ट-देवगढ, तहसील-भरतपुर, जिला-कोरिया पिनकोड 497778 (छत्तीसगढ़) से रामराज बता रहे है कि इनके गाँव देवगढ मोहल्ला पटपट टोला वार्ड क्रमांक 06 में पिछले 6 महीने से बिजली का ट्रान्सफार्मर जल गया है जिसके कारण इनके गाँव में बिजली बंद है और बिजली नहीं होने के कारण गाँव के लोगो को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है | इसकी शिकायत इन्होने कई बार बिजली विभाग में की लेकिन आज तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है और लोग ६ माह से अब भी अँधेरे में रह रहे हैं इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कि बिजली विभाग जनकपुर@7354742499 को फोन कर दबाव डालें और ग्रामीणों की मदद करें। रामराज@8889971946.
Posted on: Apr 13, 2017. Tags: CG KORIYA PROBLEM RAMRAJ SONG VICTIMS REGISTER
ट्रांसफ़ॉर्मर नही लगाने से गाँव में बिजली की समस्या है...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-चरवाही, विकासखण्ड-मनेन्द्रगढ़, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से रामसिंह बता रहे हैं| बिजली ट्रांसफार्म नहीं लगने गाँव में बिजली की समस्या है| उनका कहना है| ट्रांसफ़ॉर्मर लगाने के लिये लाया गया था| लेकिन लगाया नहीं गया| वापस ले लिया गया| जिससे आभी भी समस्या बनी है| इसलिये इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबर पर बात कर, समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : बिजली विभाग@09926125490, संपर्क नंबर@8959217119.
