Impact: लॉकडाउन में राशन की समस्या हो रही थी अब राशन मिल गया है, धन्यवाद दे रहे है...

ग्राम पंचायत-कटघोरा, जिला-गया, बिहार से वीरेन्द्र कुमार जी बता रहे हैं कि वे राशन कार्ड विहीन है आठ लोगों का परिवार है उनको राशन का बहुत दिक्कत हो रहा था और एक सप्ताह पहले उन्होंने सीजीनेट में समस्या का रिकोर्ड कराया था की उनको राशन कार्ड नही होने पर राशन नही दिया जा रहा था ,लेकिन जैसे ही सीजीनेट में अपनी समस्या रिकोर्ड कराए इसके बाद एक सप्ताह के बाद उनको 40 किलो चावल मुहईया कराया गया जिसे साथी वीरेद्र बहुत खुश हैं और सभी सीजीनेट श्रोताओं को धन्यवाद कर रहे हैं : संपर्क नम्बर@8815711686. DW

Posted on: May 30, 2020. Tags: CORONA GAYA BIHAR IMPACT SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA KUMAR

हम 24 लोग 8 दिन से एक स्कूल में क्वारनटाइन में हैं, लेकिन खाने की कोई सरकारी व्यवस्था नहीं है...

ग्राम-बोसड, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनोद कुमार मिश्रा बता रहे है कि वे लॉकडाउन में फंसे थे और किसी तरह से वे लोग अपने गाँव पहुँच गए है | 24 लोग है उनको बोसड स्कूल में क्वारनटाइन में रखा गया है लेकिन वहां पर खाने पीने की कोई सुविधा नहीं हो रही है, पिछले 8 दिन में उनके परिवार वालों ने जो राशन दिया है उससे भोजन बना है अब वह ख़तम हो गया है | उनका कहना कि राशन उन लोगो को सरकार के द्वारा दिया जाए | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : खाद्य अधिकारी@7224893193, CEO.@9407803480. संपर्क नम्बर@9825886722. (168462)

Posted on: May 29, 2020. Tags: CORONA PROBLEM REWA MP SONG VICTIMS REGISTER VINOD KUMAR MISHRA

नोयडा से लॉक डाउन में राशन की बहुत दिक्कत हो रही है प्लीज मदद करें

कुराना अवधिपुर कुलेसरा गौतम बुद्धनगर नोयडा से मुकेश कुमार बता रहे हैं हम देवरिया जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं ,लॉक डाउन के के कारण हमें राशन की बहुत दिक्कत हो रही है | दो बच्चे सहित चार लोग हैं , कंपनी से हमें किसी प्रकार की सहायता नहीं मिल पाई | जिससे खाने की बहुत दिक्कत है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हें प्लीज हमारी मदद करें संपर्क नंबर 9599141540 [168046]

Posted on: May 28, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MUKESH KUMAR NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

राशन के लिये आवेदन किये हैं लेकिन राशन नहीं मिली है, मदद करें-

भंगेलम, थाना-फेस 2, नोएडा, उत्तर प्रदेश से समेष कुमार सिंह बता रहे हैं, नालंदा, बिहार के निवासी हैं, उन्हें खाने की समस्या हो रही है, राशन के लिये वे राशन वितरण केंद्र में प्रयास कर चुके हैं लेकिन वहां से मदद नहीं मिल पाई है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9643608689. (168617)

Posted on: May 27, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA SAMESH KUMAR SINGH SONG UP VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन को दो महीने हो गए, खाने को कुछ नहीं है, कोई काम नहीं है, कृपया मदद कीजिए...

गौतम बुद्ध नगर, सेक्टर 86 इलहाबाद गाँव (नोएडा ) से रविंद्र कुमार सिंह बता रहे है कि लॉकडाउन के कारण खाने की समस्या हो रही है खाने के लिए कुछ भी नहीं है ,काम कुछ भी नहीं है  लॉकडाउन को दो महीने हो गए परिवार में छे लोग है औरंगाबाद बिहार के रहने वाले हैं ,इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें :संपर्क नंबर@9891628079 . (168170 )

Posted on: May 26, 2020. Tags: KUMAR NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER CORONA PROBLEM RAVINDRA

« View Newer Reports

View Older Reports »