हमारे गाँव में 15 घरों में अभी भी बिजली नहीं लगा, बोलने पर ठेकेदार दारू, बकरा की मांग करता है...

अनूप सिंह नेटी पारा कन्ठहिया, ग्राम पंचायत-बेलबहरा, पोस्ट-कटकोना, थाना-खडगवा, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से बता रहे है कि उनके गाँव में सरकार ने चार महीने पहले बिजली लगवाया है जिससे वे गाँव के लोग बहुत खुश हैं लेकिन अभी केवल आठ घरों में ही बिजली आ रही है बाकी के पंद्रह घरो में शुरू नहीं हुई है पर ठेकेदार से कहते है तो वो दारु, बकरा की मांग करते है बोलता है तब ही बाकी घर में बिजली लगाएगा, अधिकारी लोग कोई नहीं सुन रहे हैं | इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर उनके घरो में बिजली लगवाने में मदद करें : बिजली विभाग का नंबर@9302833010. अनूप सिंह नेटी@7746860604

Posted on: Aug 19, 2018. Tags: ANUP SINGH NETI ELECTRICITY KORIYA CG SONG VICTIMS REGISTER

ओरु बोरू जोबाल जोय येरा बोदी बेरा वे...गोंडी गीत

ग्राम-ह्वेचुर, पंचायत-बोदानार, तहसील-अंतागढ, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से श्यामा बाई, सियाबती, कुमारी रसोंती और सुनीता एक गोंडी गीत सुना रहे हैं :
रे रे लोयो रे रे लो रे रे लोयो-
ओरु बोरू जोबाल जोय-
येरा बोदी बेरा वे-
ओरु बोरू जोबल जोय-
हिरा बूती वेरा वी-
देसु वी जोबाल जोय-
हिरा बूती रे बैरावी...

Posted on: Aug 19, 2018. Tags: GONDI SONG KANKER CG KUMARI RASOTI SHAYAMA BAI SIYABATI

माँ तोर ममता जग मा है महान हो...माँ गीत

ग्राम-हिंदुबिनापाल, तहसील-अन्तागढ, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से बसंती और करुणा एक माँ गीत सुना रहे हैं :
माँ तोर ममता जग मा है महान हो-
कैसे करव मै माता तोरे बखान हो-
नौ महीना ले माता पेट मा पुटारे-
दस के छाव मा रे माता अवतारे-
का जानो का मानो का भगवान हो-
कैसे करव मै माता तोरे बखान हो...

Posted on: Aug 19, 2018. Tags: BASANTI KANKER CG KARUNA SONG VICTIMS REGISTER

भईया बांधे ओ माया के कच्चा डोर...रक्षाबंधन गीत

ग्राम-बैजलपुर, ब्लाक-बोडला, जिला-कवर्धा (छत्तीसगढ़) से बाबुलाल नेटी रक्षा बंधन से सम्बंधित एक गीत सुना रहे है:
भईया बांधे ओ माया के कच्चा डोर-
जिन्दगी भर रक्षा करे रे तैय मोर-
दीदी बांधे हस माया के कच्चा डोर-
जिन्दगी भर रक्षा करे हव मै तोर-
हर साल सावन मा आही बहनी तोर-
देवता बना के पुजा करी हव भईया तोर-
दीदी जीजा भाचा भाची आही घर मोर गा-
जिन्दगी भर बड़के माया पाबे दीदी मोर-
भईया झन टूटे प्रीत के बंधना हा मोर-
जिन्दगी भर रक्षा करे हव मै तोर-
दीदी दिल के मन्दिर मा रखे हो तोर-
जीजा के घर मा मिल ही अड़बड माया हो-
दिल के मन्दिर बिठाही तब देखी संसार हो...

Posted on: Aug 19, 2018. Tags: BABULAL NETI CHHATTISGARHI SONG KABIRDHAM CG SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : करंज बीज से खाज खुजली और गुखरु का उपचार...

ग्राम-जोबा, डोंगरीगुड़ा, ब्लॉक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से दसीराम कश्यप करंजी का उपयोग कर गुकरू, फोड़ा फुन्सी को ठीक करने का तरीका बता रहे हैं, करंजी के बीज का तेल निकालकर उसे गर्म कर गुखरु वाले स्थान पर लगाने से गुखरु ठीक हो सकता है, करंज का दातुन करने से दांत से संबंधित समस्या में आराम मिलता है, ये गाँव में आसानी से मिल जाता है इसका उपयोग कर लाभ ले सकते हैं, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं गोविंद नेताम@6260425783.

Posted on: Aug 19, 2018. Tags: DASIRAM KASHYAP KONDAGAON CG SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »