हमारे गाँव में सीसी रोड की समस्या है आने जाने में बहुत समस्या होती है, कृपया मदद करें...
ग्राम+पंचायत-पारापुर, चिचोडी पारा, ब्लाक-लोहण्डीगुड़ा, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से समलुराम कश्यप बता रहे हैं कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 11 में सीसी रोड का बहुत समस्या है 10 घर का बस्ती है, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत होता है इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास शिकायत किए लेकिन अभी तक सीसी रोड नहीं बना है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबरों में बात करके सीसी रोड़ बनवाने में मदद करें: संपर्क@9406169979, सरपंच@9479224461, सचिव@9407749414.
Posted on: Nov 26, 2021. Tags: BASTRA PROBLEM LOHANDIGUDA ROAD SAMLURAM KASHYAP
मुझे विधवा पेंशन नही मिल रहा है, शिकायत करने पर भी ध्यान नही देते, कृपया मदद करें...
जेलवाडा शिविर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से मोनिका साथ में सुशीला पुजारी बता रहे हैं कि बासागुड़ा अपना गांव छोड़कर 2006 में जेलवाडा शिविर में आकर रह रहे हैं, उनको 4 साल से विधवा पेंशन नहीं मिल रहा हैं, इसके लिए उन्होंने नगर पालिका में शिकायत कियें थे लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हो रही है, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गये नंबरों पर बात करके विधवा पेंशन दिलाने में मदद करें : नगर पालिका मांझी@6260414371, अध्यक्ष@6260714410,संपर्क@9479003195.
Posted on: Nov 25, 2021. Tags: BIJAPUR CG SUSHILA VIDHAWA PENSHN PROBLEM
हमारे गांव में पानी की समस्या होने के कारण बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-गोरियापाल, गंगापारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से दशरूराम कोरामी बता रहे हैं उनके गांव के स्कूल पारा में हैण्डपंप खराब हो गया है| 82 घर का जनसंख्या है| वर्तमान में नाला से पानी पीते है, इसके लिए उन्होनें सचिव-सरपंच को आवेदन कियें हैं, लेकिन अभी तक नहीं बना है| इसलिए सीजिनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं की दिए गए नंबर पर बात कर समस्या को निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9407643023, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Nov 25, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG DASHRURAM KORAMI GORIYAPAL PROBLEM WATER
IMPACT: सीसी रोड बनवाने के लिए संदेश रिकार्ड करने के एक महीने के अंदर निराकरण हुआ...
ग्राम पंचायत-धुर्रागांव, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से प्रदेशी कश्यप बता रहे हैं उनके गांव में सीसी रोड नहीं बना था| लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती थी| उसके लिये उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से सीसी रोड बन गया है अभी सब लोग खुश है| इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की| संपर्क नंबर@9311519045.
Posted on: Nov 25, 2021. Tags: BASTAR CG IMPACT LOHANDIGUDA PARDESHI KASHAYAP
पीड़ितों का रजिस्ट: नक्सलियों ने घर में आकर पिता जी को चाकू से मार दियें...
ग्राम-कुपरिल, पंचायत-मंडेम, तहसील-भैरमगढ़, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से विनोद कुमार कोरसा, पिता मंगलू कोरसा बता रहे है, नक्सलियों ने उनके घर वालों को 7 बजे जमा किये और उनके पिता जी को चाकू से मार दियें| 2008 में ये घटना हुआ था| उस समय घर में बहुत परेशानी हुआ| उन्हें सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशी भी नही मिला| सरकारी नौकरी मिलेगा कर के बोले लेकिन अभी तक नही मिला|अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर@7587468445.
