हमारें गांव का शौचालय नही बनाये, बोलने पर अधिकारी ध्यान नही, कृपया मदद करे-
ग्राम-सीतापाल, पंचायत-कुकराझोर, जिला-नारायणपूर, (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट को गाँव के अमर सिंह जुर्रे बता रहे है कि, शौचालय का लाभ नही दिया जा रहा है,जबकि शौचालय बनाने हेतू शासन की तरफ़ से आर्थिक मदद दी जाती है, इसको लेकर सरपंच सचिव को कई बार बोल चूके है, लेकिन ध्यान ही नहीं देते. शौचालय बन जाने से कई प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिल जायेगा, अभी रात को बाहर में खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है.कुपया अधिकारियों को दिए गए नम्बरों पर फ़ोन कर मदद करे. ताकि शौचालय का लाभ मिल सके. CEO@9425263888. पंचायत सचिव@9479023711. संपर्क@9406177251.
Posted on: Nov 07, 2019. Tags: KANHAILAL KEWAT NARAYANPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
पिछलें 9 महीनों से नही जला सोलर लाइट, अधिकारी ध्यान नही दे रहे है, कृपया मदद करे...
ग्राम पंचायत-कुकराझोर, जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सरपंच गयानराम मांडवी के साथ हैं जो अपने गाँव के सोलर लाइट के समस्या के बारे में बता रहें हैं|सोलर लाइट लग चूका है लेकिन अभी 8 महिने से जल नहीं रहा है| नयापारा के 60 मकान और मुंडापारा के 25-30 घर इस वजह से परेशानी में हैं| रात में जाने आने में दिक्कत के साथ लोगों को अँधेरे से तकलीफ हो रही है| जिले के कलेक्टर ऑफिस रोड के क्रेडा ऑफिस में इसकी शिकायत करने के बावजूद उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं और काम अब तक नहीं हुआ है इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें है दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से बात कर सोलर लाइट बनवाने में मदद करे. सरपंच जी से और जानकारी हेतु 7587412944 पर कॉल करें. सचिव सोहन उलकी@9479023711. सीईओ कार्यकारी अधिकारी@9425263888. जिला कलेक्टर@ 9425205669
Posted on: Nov 06, 2019. Tags: KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
CC रोड़ की आभाव आने-जाने में दिक्कत, अधिकारी अनदेखा कर रहे है, कृपया मद करे-
ग्राम पंचायत-कुकराझोड़, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट जी और उनके साथ है ग्राम पंचायत सरपंच गेंद राम मार्गिया बता रहा है CC रोड़ की समस्या, नया पारावार्ड नंबर-02, सीतापाल वार्ड नंबर-03 में, मुंडापारा वार्ड नंबर-07, पिछले कई सालों से गांवों में CC रोड़ बना है परन्तु कोई अधिकारी इस विषय किसी प्रकार कोई ध्यान नही देते है जन समस्या निवारण केंद्र, जनपत एंव जिला कलेक्टर कार्यलय में भी जानकारी दिया लेकिन किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किये सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है की समस्या से संबधित अधिकारीयों से दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिक से अधिक बात कर CC रोड़ बनवाने में मदद करे. सरपंच@9479023711. 9425205569.
CEO@942523888.
Posted on: Nov 06, 2019. Tags: KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : मुह में छालें का होने पर घरेलू नुस्खा...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गांधी मुह में छालें का घरेलू उपचार बता रहे हैं, त्रिफला को एक एक चम्मच गुनगुने पानी से दिन में 2 बार खाना खानें के बाद सेवन करें, और मुह में लगाने के लिए चमेली का 8-10 पत्तों को साफ धुल करके मुह में चबायें और मुह में चारों तरफ घुमा कर मुह से निकाल दें लगतार 3 दिन तक करने से लाभ होता है.
परहेज : मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें नशा न करें ठंठी चीजो से बचें मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें. अधिक जानकारी के लिये संपर्क करे. एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Nov 06, 2019. Tags: HAILTH HD GANDHI RAIPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़ी गीत : माता दोद्री सुंदरी रो रो के रावड़ ला समझाये...
ग्राम-कोट्या, थाना-प्रतापपुर, जिला-सुरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहें हैं:
माता दोद्री सुंदरी रो रो के रावड़ ला समझाये-
छोटे-छोटे बन्दरा मन लंका ला जलायें-
माता दोद्री सुंदरी रो रो के रावड़ ला समझाये-
छोटे-छोटे बन्दरा मन लंका ला जलायें-
फरों ला की खायें की डारों ला मुरेड़े-
माता दोद्री सुंदरी रो रो के रावड़ ला समझाये...
