बस्तर इनको दे दो बस्तर मांगे आजादी...गीत-

राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व बस्तर में हो रही शांति प्रकृया पर एक गीत सुना रहे हैं:
हरी भरी होती थी बस्तर में कभी वादी-
ऐसा दिन आया क्यों छीन गयी आजादी-
त्रस्त हैं हिंसा से यहाँ के आदिवासी-
बस्तर इनको दे दो बस्तर मांगे आजादी-
वन ही जीवन है जीने का साधन है-
यहीं पे जीना यहीं पे मरना हर दिल की धड़कन है... (AR)

Posted on: Oct 01, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

मेरे हिसाब से शिक्षा तथा आर्थिक स्थिति को बढ़ावा देना चाहिए तभी हिंसा में कमी अ सकती हैं...

संबलपुर (उड़ीसा) से विजय कुमार बेहरा जनमत सर्वेक्षण के सन्दर्भ पर अपनी विचार बता रहें हैं की ये जो बस्तर में लोगों साथ हो रहीं हिंसा को समाप्त या कम करने के लिए सबसे पहले जागरूकता तथा शिक्षा की ज्यादा जरूरत हैं तभी जाकर हिंसा से उभर आयेंगे इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने में कम होगी और जो आर्थिक स्तिथी कम उसमे भी सुधार आ जाएगी यही मेरी राय हैं.RK

Posted on: Oct 01, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI SONG VICTIMS REGISTER

मोर छत्तीसगढ़ के चंदन माटी, सोना के खदान...गीत-

ग्राम-लोटमा, ब्लाक-जयजयपुर, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से संपत यादव एक गीत सुना रहे हैं:
मोर छत्तीसगढ़ के चंदन माटी-
सोना के खदान-
जिंहा ले कोयला हीरा निकल गये-
छत्तीसगढ़ है महान-
मोर छत्तीसगढ़ के चंदन माटी-
सोना के खदान...(AR)

Posted on: Oct 01, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

हिंसा छोड़ो शांति अपनाओ...कविता-

रायपुर (छत्तीसगढ़) से भागीरथी वर्मा बस्तर में चल रहे शांति प्रकृया पर एक कविता सुना रहे हैं:
जागो मजदूर जागो किसान-
जागो आदिवासी-
जागो पुलीस जागो नक्सली जागो-
जागो मववादी-
हिंसा छोड़ो शांति अपनाओ-
हिंसा हिंसा को बढ़ावा देता है... (AR)

Posted on: Oct 01, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

भारती पुकारती, संस्कृति गुहारती...गीत-

सुरेश कुमार, बड़वानी (मध्यप्रदेश) से एक गीत सुना रहे हैं:
भारती पुकारती, संस्कृति गुहारती-
जाग नौजवान जाग राह पथ पुकारती-
भारती पुकारती, संस्कृति गुहारती-
जाग और जग जगा...(AR)

Posted on: Oct 01, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »