नोएडा : लॉकडाउन के वजह से खाने की समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...

उपेन्द्र कुमार जिला-फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश के रहने वाले है अभी वे गौतम बुद्ध नगर सेक्टर 87 फेस-2 नयागाँव नोएडा में रहते है साथ में 3 लोग है, लॉकडाउन के कारण काम बंद है, काम न होने की वजह से राशन की बहुत समस्या हो रही है, खाने की दिक्कत हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9643569355. (169477)

Posted on: Jun 08, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA UP SONG UPENDRA KUMAR VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में काम न होने के कारण इस समय राशन की समस्या हो रही है, मदद की अपील...

अशोक कुमार जिला बेगुसराय बिहार के रहने वाले है, वे अभी गौतम बुद्ध नगर सेक्टर 86 नोएडा में अपने परिवार के साथ रहते है बता रहे है कि लॉकडाउन में काम न होने के कारण इस समय राशन की समस्या हो रही है घर में 3 लोग है | इसलिए सीजीनेट के साथियों से वे अपील कर रहे है कि राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9599890207. (169462)

Posted on: Jun 08, 2020. Tags: ASHOK KUMAR CORONA PROBLEM NOIDA UP SONG VICTIMS REGISTER

Bultoo (Bluetooth) Radio on Corona : 8th June 2020...

Today Mamta Rajwade and Ranjan Kumar are presenting Bultoo Radio program in Hindi language. In this latest edition of Bultoo radio they are discussing issues from all over. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now, this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth

Posted on: Jun 08, 2020. Tags: BULTOO RADIO MAMTA RAJWADE AND RANJAN KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

कुंआ सूख गया, हमारे मोहल्ले में पानी का कोई साधन नहीं, हैण्डपम्प लगाने से सरपंच मना कर रहे...

सुजीत कुमार दीपांकर ग्राम-उमरी गंगा बहरी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से बता रहे है कि उनके मोहल्ले उमरी गंगा बहरी में पानी पीने का कोई साधन नहीं है 30 घर की बस्ती है हमारे गाँव के सरपंच हैण्डपम्प लगाने से इंकार कर रहे है | हम चाहते है कि उमरी गंगा बहरी में एक हैण्डपम्प हो जाए तो अच्छा होता जो कुआँ बावली थे सब सुख गए है, अभी पानी पीने की बहुत समस्या हो रही है | एक अंधा व्यक्ति कुंए में गिरकर बीच में मर भी गया है इसलिए मदद के लिए सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है की सम्बंधित अधिकारियों से बात करके समस्या हल करने में मदद करें : सरपंच@9907254038 CEO शुचिता सिंह@8860526244 संपर्क@8878123991.  (169373)  DW

Posted on: Jun 07, 2020. Tags: HANDPUMP PROBLEM REWA MP SONG SUJEET KUMAR DEEPANKAR VICTIMS REGISTER

मैं लॉकडाउन में फंसा था अभी अपने गाँव में हूँ, कृपया राशन और रोजगार दिलवाने में मदद करें...

ग्राम-कल्याणपुर, ब्लॉक जबा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से अनीश कुमार बता रहे है कि वे राजकोट में काम करते थे और लॉकडाउन में फंस गये थे किसी तरह वहां से अपने किराये से अपने घर 10 मई को आये है | सरकार ने हर मजदूर के खाते में एक हजार भेजने का बोला था वे पैसे अभी तक नहीं आये है और सरकार द्वारा खाने पीने का कोई राशन भी नही मिला और वे भूमिहीन है | इसलिए जनपद के सीईओ से कहकर इनको गाँव में काम दिलवाया जाए | जो एक हजार सरकार के तरफ से मिल रहा है वो भी उसको दिलवाया जाये इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके उनकी समस्या का समाधान करने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@7385591563
सीईओ@9407803480 (169265)

Posted on: Jun 06, 2020. Tags: ANEESH KUMAR CORONA PROBLEM REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »